जशपुर में 2 सगी बहनों से रेप:बदमाशों ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, सुबह बेहोशी की हालत में मिलीं दोनों नाबालिग

FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों से रेप की वारदात हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। पूरा मामला शुक्रवार की रात दोकड़ा चौकी क्षेत्र का है।

शुक्रवार रात दोनों नाबालिग बहनें घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान गांव के ही दो लड़के उन्हें झांसा देकर जंगल की तरफ ले गए। इसके बाद युवकों ने दोनों बहनों की आबरू लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों बहनों को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग निकले।

FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

बेहोशी की हालत में मिलीं दोनों बहनें

पीड़ित बहनों ने बताया कि डरा-धमकाकर दोनों आरोपियों ने पूरी रात उन्हें अपने साथ रखा। उधर, जब देर रात तक दोनों बहनें घर नहीं लौटी तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की। अगली सुबह दोनों नाबालिग बेहोशी की हालत में गांव के ही तालाब के पास पड़ी मिलीं। होश में आने के बाद भी दोनों काफी डरी सहमी थीं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -