Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पहाड़ी कोरवाओं ने लिया मतदान का संकल्प, स्वीप की टीम कर रही है जागरूक, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों सहित महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का किया जा रहा आयोजन
    Chhattisgarh

    पहाड़ी कोरवाओं ने लिया मतदान का संकल्प, स्वीप की टीम कर रही है जागरूक, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों सहित महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का किया जा रहा आयोजन

    News EditorBy News EditorOctober 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 12 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन व जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में सतत् रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा जिले के दूरस्थ वनांचलों, पहाड़ी क्षेत्रों सहित महाविद्यालय व विद्यालय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए किया जा रहा जागरूक :-

    स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता टीम द्वारा दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, पंडो और बिरहोर आदिवासियों के बीच पहुंचकर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम छातासराई, कदमझरिया, हरदीमौहा, जामभांठा व सोनारी में मतदाता जागरूकता टीम द्वारा ग्रामीणों को विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता टीम के प्रभारी श्री अनिल रात्रे के अनुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत जिले के सुदूर वनांचल में निवासरत 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को भी मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    जटगा के ग्रामीणों एवं नए वोटर के साथ ही नव विवाहिताओं को मतदान का बताया गया महत्व :-

    इसी कड़ी में आज जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम जटगा एवं पसान में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं, ग्रामीण एवं नए वोटर के साथ साथ नव विवाहिता मतदाताओ को मतदान का महत्व बताया गया। सभी ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में मतदाताओं ने बिना लोभ-प्रलोभन में आए, निष्पक्ष मतदान करने की बात कही। इस दौरान 18 वर्ष पूर्ण कर मतदाता सूची में नए वोटर के रूप में शामिल हुए युवा, मतदान को लेकर उत्साहित नजर आए।

    कमला नेहरू महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को मतदान में भाग लेने दिलाई गई शपथ :-

    मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु स्वीप के तहत जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को मतदान की उपयोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए शपथ पत्र का वाचन किया गया। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.