Tuesday, July 8, 2025

चावल से भरा ट्रक बाइक पर पलटा, 2 की मौत:बस्तर में NH-30 पर हादसा, बोरियों के नीचे दबने से म​हिला और पुरुष की गई जान

बस्तर जिले के NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवारों पर पलट गया। चावल की बोरियों से भरे ट्रक के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गुरुवार देर रात की इस घटना के बाद सड़क पर घंटों जाम लगा रहा।

जानकारी के मुताबिक ट्रक ओडिशा-जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से जगदलपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच सड़क पर चल रहे बाइक सवार ट्रक के सामने आ गए। उन्हें बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर उन्हीं के ऊपर पलट गया। मोटरसाइकिल पर महिला और पुरुष सवार थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल है।

देर रात तक मार्ग बहाल करवाने में जुटी रही पुलिस।
देर रात तक मार्ग बहाल करवाने में जुटी रही पुलिस।

बीच सड़क पर हादसा होने की वजह से यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली जवानों की टीम को मौके पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि देर रात तक जवान मार्ग बहाल करवाने में जुटे रहे। किसी तरह से बोरियों के नीचे दबे दोनों मृतकों के शवों को निकाला गया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -