Monday, July 7, 2025

मोदी बोले- P20 समिट संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ:आतंकवाद की परिभाषा को लेकर सहमति न बन पाना दुखद; कनाडा की स्पीकर नहीं आईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (दाएं) और अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष डुआर्टे पचेको के साथ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन किया। इसकी थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ रखी गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- P20 समिट, उस भारत-भूमि पर हो रही है, जो मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। यह समिट एक प्रकार से दुनिया भर की संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ है।

कार्यक्रम में 25 देशों के प्रिजाइडिंग ऑफिसर और G20 सदस्य देशों के 10 डिप्टी स्पीकर शामिल हुए। हालांकि खालिस्तान विवाद के बीच कनाडा की स्पीकर रेमोंडे गैग्ने कार्यक्रम में नहीं आईं।

प्रधानमंत्री ने कहा- आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी। आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है। आज भी UN इसका इंतजार कर रहा है। दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं। दुनिया भर के प्रतिनिधियों को सोचना होगा की आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री की स्पीच सिलसिलेवार पढ़ें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (दाएं) और अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष डुआर्टे पचेको के साथ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (दाएं) और अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष डुआर्टे पचेको के साथ।

मोदी ने भारत की संसद पर हमले का जिक्र किया
मोदी ने कहा- करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को निशाना बनाया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा सांसदों को खत्म करने की थी। दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। आतंकवाद जहां भी होता, किसी भी कारण, किसी भी रूप में होता वह मानवता के विरुद्ध होता है।

आतंकवाद की परिभाषा पर सहमति ना बन पाना दुखद
ऐसे में आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी। आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है। आज भी UN इसका इंतजार कर रहा है। दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं। दुनिया भर के प्रतिनिधियों को सोचना होगा की आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -