Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इजरायली राजदूत ने पाकिस्तान पर कसा तंज, कहा- वो अपनी जीत हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर पाए
    Chhattisgarh

    इजरायली राजदूत ने पाकिस्तान पर कसा तंज, कहा- वो अपनी जीत हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर पाए

    News EditorBy News EditorOctober 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपनी शानदार जीत दर्ज की। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया जहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करती पाकिस्तान की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने केवल 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की कप्तानी पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 7 विकट रहते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल तो बना ही। इसके अलावा इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी भारत को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया।

    नाओर गिलोन का ट्वीट

    भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमें खुशी है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच में भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया। हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर कर इज़राइल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं।’ उनके इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने कमेंट करते हुए भारत और इजरायल की मित्रता की तारीफ की है।

    हमें खुशी है कि #CWC23 में #INDvPAK मैच में #भारत 🇮🇳 विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया।

    हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर कर इज़राइल 🇮🇱 के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं। 🙏

    We are happy that… pic.twitter.com/fIDY4Ap7aJ

    — Naor Gilon (@NaorGilon) October 14, 2023

     किया ऐसा ट्वीट?

    भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में भारत की जीत के बाद नाओर गिलोन का ऐसा ट्वीट आपके मन में यह सवाल खड़ा कर रहा होगा कि उन्होंने ऐसा ट्वीट क्यों किया? और इन सभी के बीच हमास की एंट्री कैसे हो गई? तो आपको बता दें कि पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 6 विकट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने 131 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मैच के बाद उन्होंने अपने इस शतक को गाजा के लोगों को समर्पित किया था। इसी वजह से इजरायल के राजूदत ने यह ट्वीट करते हुए पाकिस्तान पर तंज कसा है।

    हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी

    7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर हमला किया गया था। इसके बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा कर दी थी। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हमास के हमले में इजरायल के 1300 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

    जीत के बाद भारत पहले स्थान पर

    14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज जीत के साथ ही टीम इंडिया अंक तालिका में भी पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत की जीत में गेंदबाजों और रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। भारत ने लगातार 8वीं बार पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हराया है। वहीं वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली जीत का सपना पाकिस्तान का एक बार फिर से टूट गया। अब भारत 8-0 से आगे है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026

    UP Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, धर्मपाल सिंह समेत इन नेताओं को टिकट

    October 5, 2026

    02 प्रकरणो मे जुआ खेलते 06 जुआडियान गिरफ्तार

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश

    October 5, 2026

    बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

    October 5, 2026

    बालोद में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही युवती पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका

    October 5, 2026

    CG Road Accident : पिकअप का भीषण एक्सीडेंट, 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.