Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एक ठेकेदार सहित कई लोगों के खिलाफ इनकम टैक्स के छापे, 50 करोड़ रुपये से अधिक बरामद
    Chhattisgarh

    एक ठेकेदार सहित कई लोगों के खिलाफ इनकम टैक्स के छापे, 50 करोड़ रुपये से अधिक बरामद

    News EditorBy News EditorOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु: आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर्नाटक में एक ठेकेदार, उसके बेटे, एक जिम प्रशिक्षक और एक वास्तुकार सहित कई लोगों पर छापे के दौरान 50 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की है. आयकर विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनियों से संबंधित 25 स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी के बाद कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई.

    आरोपियों के खिलाफ कर चोरी का आरोप लगाते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों ने सहकारनगर और संजयनगर सहित विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालयों पर छापा मारा. इस दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए.

    इन दोनों कंपनियों से प्राप्त सुराग के बाद, आयकर विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों और कई अन्य लोगों के घरों और अन्य स्थानों की तलाशी ली. अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार तक कुल 45 स्थानों पर तलाशी ली गई, जबकि शनिवार को 10 और स्थानों पर छापेमारी की गई.”

    अधिकारी ने कहा, ‘‘अभियान के तीसरे दिन शनिवार को एक वास्तुकार और एक जिम मालिक के घर पर छापा मारा गया, जहां से आठ करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए. इसके साथ ही जब्त की गई कुल नकद राशि 50 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है.” उन्होंने बताया कि छापेमारी अब भी जारी है.

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के मुताबिक, जिस ठेकेदार के घर पर छापा मारा गया, वह पिछली भाजपा नीत सरकार पर लगे 40 फीसदी कमीशन के आरोपों का सबसे बड़ा चेहरा था.

    भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बिल्डरों को ब्लैकमेल किया जा रहा है. भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सीटी रवि ने कहा कि ऐसे मामले हैं जहां मकान बना रही एक प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनी को पानी के कनेक्शन से इनकार कर दिया गया क्योंकि उसने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था.

    उन्होंने दावा किया कि बिल्डरों से 100 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से रिश्वत मांगी जाती है. रवि ने आरोप लगाया, ‘‘यह एक अनसुनी घटना है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था….”
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.