Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चेकिंग पॉइंट में घुसा अनियंत्रित ट्रक, चुनाव ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की दर्दनाक मौत, प्रधान आरक्षक घायल
    Chhattisgarh

    चेकिंग पॉइंट में घुसा अनियंत्रित ट्रक, चुनाव ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की दर्दनाक मौत, प्रधान आरक्षक घायल

    News EditorBy News EditorOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रायपुर जिले के अंतिम छोर ग्राम पारागांव में बनाए गए चेकिंग पॉइंट पर अनियंत्रित ट्रक घुस गई. जिससे चुनावी ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है. घटना की सूचना पर जिले के आईजी रतन लाल डांगी, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी नीरज चंद्राकर, एसडीएम अतुल विश्वकर्मा, सीएसपी कल्पना वर्मा, आरंग थाना प्रभारी एसएन सिंह सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

    जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है. पारागांव रायपुर जिले का अंतिम छोर का गांव है, जो नेशनल हाईवे 53 पर है. यहां विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) तैनात है और जिले के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग और वीडियोग्राफी करते है. ट्रक क्र. CG06 GP 5155 सरायपाली से लोहे का सामान लेकर भिलाई जा रहा था. तेज रफ्तार ट्रक पारागांव के पास अनियंत्रित होकर एसएसटी पॉइंट, यात्री प्रतीक्षालय और अस्थायी चेक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया.

    घटना में वीडियोग्राफर ग्राम छतौना (फरफौद) निवासी धनंजय धीवर (उम्र 22 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरंग थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी घायल हो गए हैं. घटना के वक्त आरोपी ट्रक चालक गोपाल सोनवानी और हेल्पर वीरेंद्र सिदार नशे में धुत्त थे. पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है. प्रशासन द्वारा मृतक धनंजय धीवर का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका

    August 20, 2026

    20 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज पैसे के मामले में रखें सावधानी

    August 20, 2026

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.