रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बेहरामार के मरघटीपतरा जंगल में बीते दो दिन पूर्व वन्य प्राणी मादा हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला था। वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को जांच हेतु बुलवाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी के दल द्वारा जांच उपरांत पाया गया कि हाथी की मृत्यु विद्युत करंट से हुई है। जिसके पश्चात वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए 4 संदेही आरोपियों को वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा के तहत न्यायालय धरमजयगढ़ के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया एवं माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त आरोपियों को 14 दिनों का न्यायिक अभिरक्षा हेतु जिला जेल दाखिल किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




