Monday, July 7, 2025

जिले के चारों विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ने रैली निकाल किया नामांकन दाखिल…पूर्व मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

कोरबा.भाजपा ने घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक विशाल रैली निकाली। इस रैली में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, रामपुर क्षेत्र से ननकीराम कंवर, कटघोरा क्षेत्र से प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार से रामदयाल उइके सहित बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के चारों विधानसभा के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन रैली आयोजित की गई जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी का आगमन हुआ भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के पूरे जिले के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हु उनके साथ भाजपा नेता पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, आरपीएस त्यागी सहित अनेक भाजपा नेता व नेत्रिया शामिल रही। लखनलाल देवांगन ने नाम-निर्देशन पत्र का एक और सेट जमा किया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -