Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन तेज’ धमतरी के बाद दुर्ग में भी दबिश, कई परिसरों को खंगाल रही टीम

    August 20, 2026

    CG NEWS : नशे में युवक ने किया जानलेवा कारनामा, जहरीले सांप को गले में डालकर घूमता रहा’ कई बार डसा

    August 20, 2026

    कोरबा-बिलासपुर में बसों में चेन स्नेचिंग, 7 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG CRIME: सटोरियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 38 लाख 63 हजार नकदी जब्त
    Chhattisgarh

    CG CRIME: सटोरियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 38 लाख 63 हजार नकदी जब्त

    News EditorBy News EditorOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बस्तर पुलिस ने सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 38 लाख 63 हजार 200 रुपये नगद भी बरामद किया है.

    जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जगदलपुर में व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ऑनलाइन अंकों पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे है. जिसके बाद कोतवाली से विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए चिन्हित जगह के लिए टीम को रवाना हुई. टीम ने शहर के संजय इतवारी बाजार में दो संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा. इस दौरान उनके पास मोबाइल और लैपटॉप से मिला जिसमे ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साक्ष्य पाए गए.

    बता दें कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दंतेश्वर राव उर्फ दंती और रितेश कुमार त्रिवेदी है, दोनों जगदलपुर शहर के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 38 लाख 63 हजार 200 नगद बरामद किया गया. इसके अलावा सट्टा पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड, पासबुक भी जप्त किया है. वहीं एक लैपटॉप और 10 नग मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ थाना धारा 6क 7(1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन तेज’ धमतरी के बाद दुर्ग में भी दबिश, कई परिसरों को खंगाल रही टीम

    August 20, 2026

    CG NEWS : नशे में युवक ने किया जानलेवा कारनामा, जहरीले सांप को गले में डालकर घूमता रहा’ कई बार डसा

    August 20, 2026

    कोरबा-बिलासपुर में बसों में चेन स्नेचिंग, 7 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026

    CG News : अभनपुर में विवाद गरमाया’ CMO को धमकी और गाली-गलौज का आरोप, नपा अध्यक्ष का VIDEO वायरल

    August 20, 2026

    Korba Elephant Terror: आधी रात बस्ती में घुसा लोनर हाथी, ग्रामीण के घर की दीवार ढहाई

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन तेज’ धमतरी के बाद दुर्ग में भी दबिश, कई परिसरों को खंगाल रही टीम

    August 20, 2026

    CG NEWS : नशे में युवक ने किया जानलेवा कारनामा, जहरीले सांप को गले में डालकर घूमता रहा’ कई बार डसा

    August 20, 2026

    कोरबा-बिलासपुर में बसों में चेन स्नेचिंग, 7 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Pt. Pradeep Mishra’ ने अमित शाह को बताया भगवान शंकर का अवतार, कांग्रेस ने उठाए सवा

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.