Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ चुनाव: दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1219 उम्मीदवारों ने 1985 नामांकन पत्र भरे
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ चुनाव: दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1219 उम्मीदवारों ने 1985 नामांकन पत्र भरे

    News EditorBy News EditorOctober 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए कुल 1219 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन था। दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1219 उम्मीदवारों ने 1985 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। दूसरे चरण के लिए सोमवार को कुल 1245 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

    उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार दो नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

    नब्बे सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों तथा दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए मतदान होगा। पहले चरण की सीटों के लिए 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी।

    अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता तथा 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए 684 तृतीय लिंग के मतदाता भी हैं।

    दूसरे चरण में कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, उनके मंत्रिमंडल के आठ सहयोगी और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत शामिल हैं।

    वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहिले, अजय चंद्राकर, एक केंद्रीय मंत्री सहित तीन मौजूदा लोकसभा सांसद चुनाव मैदान में हैं।

    दूसरे चरण में सबसे चर्चित सीट पाटन है, जहां से कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा भाजपा से उनके (भूपेश बघेल के) भतीजे और दुर्ग से लोकसभा सांसद विजय बघेल के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है।

    इस सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

    अन्य सीटों में अंबिकापुर सीट पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का मुकाबला भाजपा के राजेश अग्रवाल से है। वहीं रायपुर दक्षिण सीट पर कांग्रेस ने रायपुर के प्रसिद्ध दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास को भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है।

    दूसरे चरण में जिन 70 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 17 अनुसूचित जनजाति (एसटी) जबकि नौ अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए सुरक्षित है।

    राज्य में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में 51 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को चार और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो सीटें मिली थीं। बाद में उपचुनाव में कांग्रेस ने एक और सीट जीती थी।

    कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। राज्य में जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः पांच और दो सीटें मिली थी। वर्तमान में कांग्रेस के 71 विधायक हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.