Monday, July 7, 2025

छत्तीसगढ़ चुनाव, नाम वापसी का समय खत्म:कांग्रेस के 7, BJP का 1 बागी डटा; महंत के समर्थन में 12 मुस्लिम प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को नाम वापसी का आखिरी दिन था। इसका समय दोपहर 3 बजे खत्म हो चुका है। नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर से अब तक यानी 3 दिन में कांग्रेस अपने 3 बागियों मनेंद्रगढ़ में डॉ. विनय जायसवाल, रामानुजगंज में बृहस्पत सिंह और प्रतापपुर में रामदेव जगते को मनाने में सफल रही है। वहीं भाजपा के हाथ खाली हैं।

प्रदेश में कांग्रेस के 7 बागी और भाजपा का एक बागी मैदान में डटा हुआ है। दावेदार रहे नेता निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं, तो किसी ने पार्टी ही बदल ली है। इनमें कसडोल, मनेंद्रगढ़, रायगढ़, महासमुंद, गुंडरदेही जैसे विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी सीटों पर अब कांग्रेस के वोट कटने की संभावना है। वहीं रायपुर उत्तर में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। रायपुर दक्षिण में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में 14 लोगों ने नाम वापस लिए हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -