Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BJP का Gen-Z पर बड़ा फोकस, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

    August 22, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जागृत

    August 22, 2026

    *भाई के स्नेह से मजबूत हुआ बहनों का आत्मविश्वास, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी*

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भारत का एक और दुश्मन पाकिस्तान में खल्लास, लश्कर-ए-तैय्यबा का आतंकी अकरम गाजी मारा गया
    Featured

    भारत का एक और दुश्मन पाकिस्तान में खल्लास, लश्कर-ए-तैय्यबा का आतंकी अकरम गाजी मारा गया

    News EditorBy News EditorNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारत के दुश्मनों का देश से बाहर लगातार सफाया हो रहा है। भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकी अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अकरम गाजी को गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वह 2018 से 2020 तक भर्ती सेल का हेड भी था। वह भारत के खिलाफ चरमपंथी गातिविधियों में शामिल था। वह आतंकियों की भर्ती के लिए जिम्मेदार था। कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने में उसकी अहम भूमिका थी। गाजी की हत्या के पीछे स्थानीय प्रतिद्वंदियों और लश्कर के भीतर आंतरिक संघर्ष को वजह माना जा रहा है। पाकिस्तान की एजेंसियां गाजी की हत्या की जांच कर रही हैं।

    भारत के दुश्मन गाजी की हत्या लश्कर और उसके मूल संगठन आइएसआइ के लिए बड़ा झटका है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर कमांडर गाजी को गोली मारी गई है। पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान में हुई भारत के दुश्मन की लगातार यह दूसरी हत्या है। इससे पहले एक और आतंकी को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था। वह 2018-20 के दौरान कश्मीर के युवाओं को आतंकी संगठन में बहला-फुसलाकर भर्ती करने के लिए प्रमुख तौर पर जिम्मेदार था। कश्मीर घाटी में उसने कई कट्टरपंथियों को आतंकी बना दिया था और भारत में घुसपैठ कराई थी।

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड

    वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर के सुंजवान में हुए आतंकी हमले का वह मास्टरमाइंड था। अकरम गाजी ने कश्मीर से ख्वाजा शाहिद का अपहरण कर लिया था। बाद में पीओके में नियंत्रण रेखा के पास उसका कटा हुआ सिर पाया गया था। वह भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के मुख्य सूत्रधारों में से एक था। अकरम गाजी भारत के खिलाफ अपने भाषणों में जहरीले बोल बोलता था। वह आतंकियों की केंद्रीय भर्ती सेल का मुख्य सदस्य था। खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इससे पहले सितंबर माह में एक अन्य लश्कर कमांडर रियाज अहमद की पीओके के रावलकोट में अल कुटूस मस्जिद के बाहर हत्या कर दी गई थी।

    हाल ही में मारे गए भारत के अन्य दुश्मन

    भारत के दुश्मन विदेशों में लगातार मारे जा रहे हैं। पिछले 10 अक्टूबर को फिदायीन दस्ते के मुख्य संचालक और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शाहिद लतीफ की भी पाकिस्तान के सियालकोट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह भारत के पठानकोट में वर्ष 2016 में हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार था। अभी करीब एक माह पहले भारत के एक अन्य दुश्मन मुफ्ती कैसर फारूक की भी पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। उसे गुलशन-ए-उमर मदरसे में मारा गया था। वहीं लश्कर के मौलाना जियाउर रहमान को भी हमलावरों ने कराची में गोली मारकर अल्लाह के पास पहुंचा दिया था। जबकि मई माह में खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार को लाहौर में सुबह सैर के दौरान हमलावरों ने गोली मार दी थी। वह अपने घर के पास ही मारा गया था। वहीं कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर व सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके को भी अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    BJP का Gen-Z पर बड़ा फोकस, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

    August 22, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जागृत

    August 22, 2026

    *भाई के स्नेह से मजबूत हुआ बहनों का आत्मविश्वास, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी*

    August 22, 2026

    सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार

    August 22, 2026

    सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

    August 22, 2026

    Bharat ne kaise banayi cheeni : भारत से दुनिया तक पहुंची चीनी’ जानिए ‘शर्करा’ से Sugar बनने और क्रिस्टल तैयार होने की रोचक कहानी

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    BJP का Gen-Z पर बड़ा फोकस, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

    August 22, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया साइबर जागृत

    August 22, 2026

    *भाई के स्नेह से मजबूत हुआ बहनों का आत्मविश्वास, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी*

    August 22, 2026

    सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.