Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शाह बोले- भुवनेश्वर को न्याय दिलवाने की जिम्मेदारी हमारी:साजा में गृहमंत्री ने कहा- हत्यारों को चुन-चुनकर भाजपा की सरकार जेल में डालेगी
    Chhattisgarh

    शाह बोले- भुवनेश्वर को न्याय दिलवाने की जिम्मेदारी हमारी:साजा में गृहमंत्री ने कहा- हत्यारों को चुन-चुनकर भाजपा की सरकार जेल में डालेगी

    News EditorBy News EditorNovember 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- बिरनपुर में भुवनेश्वर के हत्यारों को भाजपा की सरकार चुन-चुनकर जेल में डालेगी। भुवनेश्वर को न्याय दिलवाने का काम हम करेंगे। भूपेश सरकार ने दुर्ग संभाग को शिक्षा के केंद्र से सट्टे का केंद्र बना दिया।

    साजा विधानसभा में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। घोटालों, भ्रष्टाचार से लोग इतने त्रस्त हो गए हैं कि छत्तीसगढ़ में दलित युवकों को रायपुर में नग्न प्रदर्शन करना पड़ा। आजादी के बाद युवाओं का नग्न जुलूस कभी नहीं निकला, सिर्फ छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में निकला है।

    सभा को संबोधित कर रहे हैं शाह।
    सभा को संबोधित कर रहे हैं शाह।

    अमित शाह के भाषण की प्रमुख बातें

    बेमेतरा को लव जिहाद का केंद्र बना दिया

    • भूपेश कका के राज में बेमेतरा एक लव जिहाद का केंद्र बना, साहू, लोधी और गोंड समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। इन्हें सिर्फ आप जगा सकते हो।
    • 17 तारीख को उलटफेर कर दो, भूपेश सरकार की जगह कमल फूल की सरकार ला दो। मेरा वादा है लव जिहाद करने की किसी की हिम्मत नहीं होगी।

    छत्तीसगढ़ को करप्शन का हब बना दिया

    • भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे के धंधे में लगाने का काम किया। कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है। भूपेश सरकार ने पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ को करप्शन का हब बना दिया। जनता इनको सबक सिखाएगी।
    • छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनाकर रख दिया। भूपेश सरकार ने शराबबंदी नहीं की और दो हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। महादेव सट्टा ऐप घोटाला। गोबर घोटाला, 6600 करोड़ का पीडीएस घोटाला कर दिया। एक्साइज घोटाले में साढ़े पांच हजार करोड़ डकार गए। एसटी-एससी युवाओं की फर्जी भर्ती की गई। भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी।
    शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
    शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    70 साल से राम मंदिर को लटका रही थी कांग्रेस

    • भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो हर विवाहित महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। 500 रुपए में पांच साल तक सिलेंडर दिए जाएंगे। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार की गारंटी देंगे।
    • कांग्रेस 70 साल से राम मंदिर को लटका रही थी। मोदी जी ने इसका भूमिपूजन किया अब 22 जनवरी 2024 को मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। राहुल कहते थे मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताते थे। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बना दो, रामलला के दर्शन सभी छत्तीसगढ़वासियों को मुफ्त में कराएंगे।

    राहुल ओबीसी समाज को गाली देते हैं

    • भूपेश सरकार ने पिछड़ा समाज को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। लेकिन मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दी।भाजपा ने पहली बार देश को अति पिछड़ा समाज का प्रधानमंत्री देने का काम किया।
    • मोदी मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। 303 सांसदों में करीब 100 सांसद ओबीसी से है। 1358 विधायकों में 27 फीसदी विधायक पिछड़ा समाज से हैं और राहुल बाबा केवल ओबीसी समाज को गाली देने का काम कर रहे हैं।

    जिनकी खुद की गारंटी नहीं, वो गारंटी दे रहे

    • भूपेश जगह-जगह गारंटी देते रहते हैं, जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं उसकी गारंटी का कोई मतलब नहीं है। लेकिन हमारा घोषणापत्र नरेंद्र मोदी की गारंटी है। हमने जो कहा है वो करेंगे।
    • रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को सीमेंट और एल्युमीनियम, इस्पात और शिक्षा का हब बनाया। हर गरीब को खाना खिलाया, आदिवासियों को चरणपादुका पहनाई।

    27 सौ में से 22 सौ रुपए केंद्र का

    ये धान-धान करते हैं, 27 सौ में से 22 सौ रुपए मोदी जी का है। ये सिर्फ पांच सौ रुपए ही देते हैं। लेकिन मोदी की गारंटी 21 क्विटंल प्रति एकड़ धान खरीदी करेंगे, 31 सौ रुपए एकमुश्त बोनस देंगे। 45 सौ रुपए तेंदूपत्ता में बोनस देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

    August 20, 2026

    CG Accident : कवर्धा से पेंड्रा तक हादसों का सिलसिला, छह लोग प्रभावित’ तीन की मौत, तीन गंभीर

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG High Court : छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती, 56 सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी

    August 20, 2026

    NEET-UG में बड़ा बदलाव’ 600 विशेषज्ञों की छुट्टी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा अब CISF के हवाले

    August 20, 2026

    CG BREAKING : रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की दबिश, जांच से मचा हड़कंप

    August 20, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर वार’ नए को-ऑर्डिनेशन सेंटर की तैयारी, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल की अहम भूमिका

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.