वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आज मेजबान भारत और 5 बार की विश्व विजेता आस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। ये मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले के लिए दिल थाम कर बैठे हैं।
वहीं, जिस खिलाड़ी पर सबसे अधिक नजरें टिकी हैं वो हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी
इस बीच अमरोहा में शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंची। जहां उनकी अम्मी अंजुम आरा से बात की। अंजुम आरा ही नहीं शमी का पूरा गांव टीम इंडिया के लिए दुआएं कर रहा है। अंजुम आरा ने बेटे से कहा है कि वो कंगारूओं को हराकर वर्ल्ड कप जीतकर गांव लौटें।
शमी के गांव में कैसा माहौल है, 3 तस्वीरें…

विजुअल क्रिकेटर शमी के गांव अमरोहा के सहसपुर अलीनगर का है। ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग जश्न मना रहे हैं।

शमी के गांव के बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ की।

शमी के गांव में एक दीवार पर शमी का स्केच उकेरा गया है।


