Monday, July 7, 2025

IED ब्लास्ट में मजदूर की मौत, एक घायल, नक्सलियों ने प्लांट किया था आईईडी बम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED ब्लास्ट में घायल हुए मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, एक मजूदर घायल बताया जा रहा है। दरअसल, काम पर जाने के दौरान मजदूर IED ब्लास्ट का शिकार हुआ था। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED लगाया था, लेकिन इसकी चपेट में दो मजूर आ गए।

यह पूरा मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है, जहां कां पर जा रहे दो मजदूर IED ब्लास्ट का शिकार हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल बताया जा रहा है। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर कि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि 3 दिसंबर को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में नक्सली काफी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। वे नक्सल इलाकों में जवानों को हानि पहुंचाने के लिए IED लगा रहे हैं तो कही बैनर फेंककर लोगों को चेतावनी दे रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -