Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mira Road Guard Attack : मीरा-भायंदर इलाके में अलर्ट , हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, संदिग्धों पर रखी जा रही पैनी नजर

    April 28, 2026

    Chhattisgarh Breaking News : सड़कों पर रील का भूत , सुर्खियां बटोरने के लिए युवक-युवती ने पार की सारी हदें

    April 28, 2026

     CG High Court : सुरक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी , यदि जोड़े को कुछ हुआ, तो स्थानीय पुलिस प्रशासन होगा जवाबदेह

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शख्स ने सो रही पत्नी और बेटी के कमरे में छोड़ा जहरीला कोबरा, काटने से दोनों की मौत, एक महीने बाद हुआ खुलासा
    Chhattisgarh

    शख्स ने सो रही पत्नी और बेटी के कमरे में छोड़ा जहरीला कोबरा, काटने से दोनों की मौत, एक महीने बाद हुआ खुलासा

    News EditorBy News EditorNovember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ओडिशा के गंजम जिले में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है. यहां पत्नी से मनमुटाव की वजह से उसे मौत के घाट उतारने के लिए एक शख्स ने कथित तौर पर जहरीले सांप को उसके कमरे में छोड़ दिया. सांप के काटने की वजह से पत्नी और दो साल की मासूम बेटी की मौत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के करीब एक महीने बाद पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय गणेश पात्रा के रूप में हुई है.

    समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था. बाद में युवक के ससुर की ओर से उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई. गहन पूछताछ के बाद उसने गुनाह कबूल किया.

    पत्नी को मारने के लिए सपेरे से खरीदा कोबरा

    पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में कुछ देरी हुई. पूछताछ के दौरान, शुरुआत में उसने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया होगा. हालांकि बाद में स्वीकार किया कि उसने सपेरे से झूठ बोलकर जहरीला कोबरा खरीदा था.”

    तीन साल पहले हुई थी शादी

    पुलिस ने बताया कि घटना कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई है. पात्रा की तीन साल पहले ही 2020 में बसंती पात्रा (23) के साथ शादी हुई थी. दोनों की एक दो साल की बेटी भी थी जिसका नाम देबोस्मिता था. गणेश का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था, जिसकी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई थी. इसके लिए उसने जहरीला सांप दोनों के कमरे में छोड़ने की प्लानिंग की थी.

    सपेरे से झूठ बोलकर खरीदा सांप

    एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार (23 नवंबर ) को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से झूठ बोलकर जहरीला कोबरा सांप खरीदा था. उसने सपेरे से कहा था कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक काम के लिए करेगा. अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने छह अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा सांप लेकर आया और उसे उस कमरे में छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं. वह जाकर दूसरे कमरे में सो गया था.

    अगली सुबह दोनों सांप काटने से मृत पाए गए. दोनों के शरीर पर सांप काटने के निशान थे, इसलिए पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया था. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन ससुर को दामाद पर संदेह था जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. अब मामले का खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Mira Road Guard Attack : मीरा-भायंदर इलाके में अलर्ट , हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, संदिग्धों पर रखी जा रही पैनी नजर

    April 28, 2026

    Chhattisgarh Breaking News : सड़कों पर रील का भूत , सुर्खियां बटोरने के लिए युवक-युवती ने पार की सारी हदें

    April 28, 2026

     CG High Court : सुरक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी , यदि जोड़े को कुछ हुआ, तो स्थानीय पुलिस प्रशासन होगा जवाबदेह

    April 28, 2026

    BJP जॉइन करते ही घिरे संदीप पाठक, घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखकर विरोध

    April 28, 2026

    CG ED Raid Update : तहसीलों की जांच , 5 अलग-अलग तहसीलों में हुए मुआवजे के वितरण की हो रही स्क्रूटनी

    April 28, 2026

    CG NEWS : मौसम में उतार-चढ़ाव: कहीं बारिश, कहीं भीषण गर्मी

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Mira Road Guard Attack : मीरा-भायंदर इलाके में अलर्ट , हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, संदिग्धों पर रखी जा रही पैनी नजर

    April 28, 2026

    Chhattisgarh Breaking News : सड़कों पर रील का भूत , सुर्खियां बटोरने के लिए युवक-युवती ने पार की सारी हदें

    April 28, 2026

     CG High Court : सुरक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी , यदि जोड़े को कुछ हुआ, तो स्थानीय पुलिस प्रशासन होगा जवाबदेह

    April 28, 2026

    BJP जॉइन करते ही घिरे संदीप पाठक, घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखकर विरोध

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.