Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रह्मोस से भी दोगुनी रफ्तार! भारत की ‘अजेय’ Hypersonic’ मिसाइलें जल्द मचाएंगी धमाल

    May 2, 2026

    CG News : मेडिकल कॉलेज में बवाल , मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

    May 2, 2026

    CG Murder Case : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और जीवन , दो सगे भाइयों ने की जघन्य हत्या

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दुर्ग में धर्म परिवर्तन की खबर के बाद तनाव:किराए के मकान में चल रही थी प्रार्थना सभा; विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने लगे बजरंगी
    Chhattisgarh

    दुर्ग में धर्म परिवर्तन की खबर के बाद तनाव:किराए के मकान में चल रही थी प्रार्थना सभा; विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने लगे बजरंगी

    News EditorBy News EditorNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मकान के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जताते बजरंग दल के कार्यकर्ता।दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के विनायकपुर में धर्म परिवर्तन के खबर सामने आने के बाद जमकर बवाल हुआ। किराए के मकान में चल रही प्रार्थना सभा बंद कराने पहुंचे लोगों से धक्का मुक्की और मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, तो लोग विरोध में धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया।

    लोगों का आरोप है कि विनायकपुर गांव में एक धर्म विशेष के लोग किराए के मकान में प्रार्थना सभा चलाते हैं। ये लोग गांव के सीधे-साधे गरीब लोगों को प्रलोभन देते हैं और उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं।

    धर्म परिवर्तन की खबर के बाद महिलाओं और लोगों के बीच विवाद।
    धर्म परिवर्तन की खबर के बाद महिलाओं और लोगों के बीच विवाद।

    बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

    मौके पर बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिस मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी वहां, मकान के बाहर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल नेताओं का कहना कि कुछ धर्म विशेष के लोग बस्ती के भोले-भाले लोगों को जमा कर उनका धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे हैं।

    मकान के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जताते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
    मकान के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध जताते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

    गांव की महिलाओं से मारपीट का आरोप

    धरने पर बैठे बजरंग दल नेताओं का आरोप है कि गांव की कुछ महिलाएं संगठित होकर प्रार्थना सभा को बंद कराने पहुंचीं। इस पर धर्म विशेष के लोग नाराज हो गए। उन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद बजरंग दल के लोगों ने भी उनका विरोध किया।

    धर्म परिवर्तन के नाम पर कानून का उल्लंघन

    बजरंग दल की मांग है कि जिस भी व्यक्ति ने इस काम के लिए मकान किराए पर दिया है उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बजरंग दल का कहना है कि मकान के अंदर प्रार्थना सभा चलाने के लिए बाकायदा कलेक्टर से परमीशन लेनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करता है, तो उसे कलेक्टर के सामने एफिडेविट में देना चाहिए और अपने दस्तावेजों में भी नाम परिवर्तन कराना चाहिए। यहां ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    ब्रह्मोस से भी दोगुनी रफ्तार! भारत की ‘अजेय’ Hypersonic’ मिसाइलें जल्द मचाएंगी धमाल

    May 2, 2026

    CG News : मेडिकल कॉलेज में बवाल , मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

    May 2, 2026

    CG Murder Case : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और जीवन , दो सगे भाइयों ने की जघन्य हत्या

    May 2, 2026

    BREAKING NEWS : देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ बजा सायरन’ सरकार ने की ‘इमरजेंसी अलर्ट’ की टेस्टिंग

    May 2, 2026

    Chhattisgarh Fraud News : गजब की ठगी , रिश्ता पक्का होने के बाद ऐंठे पैसे, ऐन वक्त पर लड़की के भागने की रची कहानी

    May 2, 2026

    CG NEWS : ICICI बैंक में करोड़ों का गोल्ड घोटाला’ डिप्टी ब्रांच मैनेजर पति संग फरार, मचा हड़कंप

    May 2, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    ब्रह्मोस से भी दोगुनी रफ्तार! भारत की ‘अजेय’ Hypersonic’ मिसाइलें जल्द मचाएंगी धमाल

    May 2, 2026

    CG News : मेडिकल कॉलेज में बवाल , मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

    May 2, 2026

    CG Murder Case : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और जीवन , दो सगे भाइयों ने की जघन्य हत्या

    May 2, 2026

    BREAKING NEWS : देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ बजा सायरन’ सरकार ने की ‘इमरजेंसी अलर्ट’ की टेस्टिंग

    May 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.