बीजापुर । बीजापुर के छात्र नेताओं के खिलाफ माओवादियों के धमकी भरे पर्चे से युवाओं में दहशत फैली है। माओवादी नेता ने छात्र नेताओं के खिलाफ प्रेस नोट जारी कर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि बीजापुर PG कालेज के छात्र नायक राकेश ताती और उप छात्र नायक अर्जुन आगनपल्ली पर प्रोफेसर और छात्रों को धमकी देने का आरोप लगाया है।छात्रों को धमकी देकर छात्रवास से भगाने का भी लगाया आरोप, माओवादी नेता ने कहा–दोनो छात्रनेताओं के प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रों को स्कूल छोड़ना पड़ा रहा है। माओवादी नेता ने स्कूल, कॉलेज के छात्रों के लिए अलग अलग छात्रवास और कॉलेज में रैगिंग, मेस फीस बन्द करने की मांग उठाई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


