Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आज का राशिफल, 07 दिसंबर 2023: आज इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, ये लोग रहें सावधान, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
    Featured

    आज का राशिफल, 07 दिसंबर 2023: आज इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, ये लोग रहें सावधान, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    News EditorBy News EditorDecember 7, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन काफी लाभदायक रहेगा। अपने परिवार के साथ किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग टीचर्स आज अपने छात्रों को कोई अच्छा सा योग सिखायेंगे जिससे वह ज्यादा ही फिट और निरोगी बनेंगे। पेट से जुड़ी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। ठेकेदारों को आज कोई नई बिल्डिंग बनाने का टेंडर मिलेगा, जिससे उनको काफी लाभ होगा। आज के दिन आप जिस भी कार्य को शुरू करेंगे वो निश्चित रूप से सफल होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्र आज अपने जूनियर्स के साथ नया अनुभव शेयर करेंगे और उनको मोटीवेट करेंगे, जिससे वह अपनी पढ़ाई मन लगाकर सकें। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई अच्छा सा उपहार लायेगा, जिससे आपके बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें वरना कोई आपकी बैक बाइटिंग कर सकता है। किसी की मदद करेंगे जिससे आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। घर के गार्डन में मिनी एग्रीकल्चर के तौर पर सब्जियां लगा सकते हैं। बच्चे आज अपने पसंद की ड्रेस लेने की जिद्द कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके परिवार के बीच चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। आज आपको फिजूल खर्चों से बचने की जरूरत है। मैथ्स के स्टूडेंट्स का दिन आज काफी बिजी रहेगा। रोज की अपेक्षा आज आपकी सेहत काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होगा। आज लवमेट्स साथ में मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। माताएं आज अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी जिससे बच्चों मे आज काफी उत्साह और खुशियां देखने को मिलेगी। किसी बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाएंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे। आज आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। घर के जरूरत का सामान लेने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा, परिवार में खुशियाँ आएँगी। फैशन डिजाइनर का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे, साथ में किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे। आज आपके कार्यों से बॉस प्रसन्न रहेंगे, आपकी पदोन्नति होगी। सहकर्मी किसी काम को पूरा करने में आपसे मदद लेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आयेगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे और उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे। किसी कहानीकार की जीवनी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद की जाएगी और उसके लिए उसको सम्मान भी मिलेगा। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स का आज प्लेसमेंट किसी अच्छी जगह और अच्छे पैकेज के साथ होगा। बाहर के जंक फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सिंगर्स को उनके अच्छे गाने के लिए अवार्ड मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों से सहायता मिलेगी, जिससे आपका कोई प्रशासनिक कार्य पूरा हो जायेगा। आज आप अपना कोई भी काम करने से पहले अपने पिता की सलाह जरुर लें, जिससे आप उस काम में सफल होंगे। आपके सारे रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे, जिससे आपको रिलेक्स महसूस होगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि-

    आज आप दिन की शुरुआत उत्साह से करेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे, वहां भगवान की भक्ति का आनंद उठाएंगे। किसी मित्र से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप अपने परिवारके साथ डिनर करने के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिला प्रोजेक्ट आज पूरा करने में सफल होंगे।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 1

    धनु राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को सीनियर्स से अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सहयोग मिलेगा। मोबाइल एसेसरीज का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा मिलेगा। कोई पुराना फंसा हुआ धन वापिस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान के प्रति आज आपका विश्वास बढ़ेगा, बिजनेस में संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी से आज कोई मन पसंद उपहार मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपना बिजनेस मित्र की सहायता से किसी दूसरे शहर में शुरू करेंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, जिससे उनके रिश्ते को और अधिक मजबूती मिलेगी। माता- पिता आज बच्चों के स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग अटेंड करेंगे, बच्चों के अच्छे रिजल्ट के बारे में बताया जायेगा। आप के क्षेत्र में आज कोई राजनीतिक समारोह होगा जिसमें आप शामिल होंगे। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन काफी सुनहरा होगा। नवविवाहित दम्पति अपने जीवनसाथी को कोई अच्छी सी डिश बना कर खिलायेंगी। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। किसी विदेश में रह रहे मित्र के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करेंगे। अपने पुराने उलझे हुए मामलो को आज सुलझाएंगे जिससे आपकी उलझन कम होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि-

    आज आपका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ने की जरूरत है, जिससे वह काफी अच्छा रिजल्ट ला सकें। सब्जियों के कारोबारियों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके घर पर कोई बचपन का मित्र मिलने आयेगा, जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल होगा। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले उससे जुड़े किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026

    Mahtari Vandan Yojana’ में सामने आई गड़बड़ी, सरकारी कर्मचारियों के परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी

    August 21, 2026

    CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, अब e-KYC के बिना नहीं मिलेगी कनेक्शन संबंधी सुविधा

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026

    Amit Shah’ समेत अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.