रायपुर में स्टंट की घटनाएं लगातार जारी हैं। आए दिन नवा रायपुर और VIP रोड की सड़कों पर स्टंटबाज दूसरों के लिए जान का खतरा बन रहे हैं। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें स्टंटबाज करने वाले युवकों का ग्रुप दिख रहा है। इसमें एक स्टंटबाज कहा रहा है कि, गाड़ी धीरे चलानी चाहिए लेकिन उसके बाद खुद बाइक हवा में उठा देता है।
इस वीडियो में कई लड़के स्पोर्ट्स बाइक में स्टंट करते दिखे हैं। इनमें से एक युवक बाइक चलाते हुए कैमरे से वीडियो भी बना रहा है। इसी दौरान वीडियो में उसका दूसरा साथी अपनी बाइक को तेज रफ्तार में हवा पर उठा देता है। फिर एक चक्के में ही बाइक सड़क पर दौड़ाते दिखता है। उसने हेलमेट भी कार्टून वाले मुखौटे जैसा पहना हुआ है।

पहले धीरे चलाने का मैसेज दिया, फिर स्टंट मारा
इसमें वीडियो बना रहे युवक ने पहले लोगों को बाइक धीरे चलाने का मैसेज दिया। फिर मस्ती के मूड में खुद बाइक को आसमान में उठा दिया। जिससे साफ जाहिर होता है कि युवक महज कानून का मजाक उड़ाने के लिए ऐसा वीडियो शूट कर रहा है। इसे THE_RISKY_RIDER नाम के सोशल मीडिया में अपलोड भी किया गया। सोशल मीडिया में लाइक्स और कमेंट के लिए आए दिन ऐसे वीडियो रायपुर में सामने आते रहते हैं।



