चुनावी घोषणा के बाद पात्र लोगों को बढ़ते गैस सिलेंडर से राहत मिलने वाली है। कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र में 500 रुपए सबसिडी और बीजेपी ने 500 रुपए में गैस देने की बात कहीं थी। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस कार्ड का ई-केवायसी कराने का निर्देश जारी किया है। इसके बाद संबंधित गैस कंपिनयों की एजेंसियों में ईकेवायसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए कार्ड जिसके नाम से जारी हुआ है, वह गैस कार्ड और आधार कार्ड लेकर एजेंसियों में पहुंचना होगा। यहां एजेंसी के द्वारा आधार कार्ड से कार्ड अपडेट कर नंबर व फिंगरप्रिंट लिया जा रहा है। अब पात्र लोगों को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है।
वन नेशन वन कार्ड की तरह ही गैस कनेक्शन पर ई-केवायसी अनिवार्य किया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार ईकेवायसी कराना जरूरी है। इसके लिए 31 दिसंबर तय समय है। राशनकार्ड ईकेवायसी विधानसभा चुनाव के कारण धीमा हो गया था। राशनकार्ड ईकेवायसी के लिए जहां पूरे परिवार का आधार कार्ड से अंगूठे से अपडेट किया जा रहा है, अंतिम समय के बाद केवायसी नहीं कराने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 30 नवंबर तक 7 लाख 77 हजार 433 लोगों ने ईकेवायसी करा लिया है। जिले में कुल 11 लाख 2 हजार 620 सदस्य है। वहीं 3 लाख 32 हजार 509 कार्डधारी है। इनमें बीपीएल, अत्योदय व एपीएल कार्डधारी हैं। यानि जिले में 71 प्रतिशत ईकेवायसी हो चुकी है।वहीं अब तक जिले में सिर्फ 70 प्रतिशत ही ई-केवायसी की गई है। अभी भी 30 प्रतिशत ईकेवायसी करनी है।




