Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मैं इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव के साथ, विपक्षी दलों को करेंगे एकजुट – जयंत चौधरी
    Featured

    मैं इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव के साथ, विपक्षी दलों को करेंगे एकजुट – जयंत चौधरी

    News EditorBy News EditorDecember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ रहने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए वह सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. वह यहां शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

    अखिलेश यादव ने कहा कि पहले दिन से ही सपा का लक्ष्य भाजपा का मुकाबला करना रहा है. भाजपा को हराने के लिए सभी लोगों का सम्मान करते हुए और उनका साथ लेते हुए वह आगे बढ़ेंगे. झारखंड में कांग्रेस सांसद के यहां से 250 करोड़ रुपए की मिलने की बात पर उन्‍होंने कहा, “कानपुर में भी एक इत्र व्यापारी के यहां से जो रकम बरामद हुई, आधी रकम वापस देकर इस मामले पर विराम लगा दिया गया, क्‍योंकि यह रकम भाजपा वालों की थी. आप देख लेना, अब इस मामले में भी ऐसा ही होगा.”

    इसे भी पढ़ें – महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात…

    उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “उस समय कानपुर के इत्र व्यापारी को सपा से जुड़ा बताया गया था, इसलिए उसकी आधी रकम हमें भी दी जानी चाहिए, जिससे हम इस धन को अगले चुनाव में लगा सकें.” सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता को अब ईवीएम पर भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए अमेरिका की तर्ज पर बैलट से वोट पड़ने चाहिए.

    अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने वाले रैट होल माइनिंट की टीम के 14 सदस्यों को 1-1 लाख रुपए देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि इन साथियों ने अपनी जान की परवाह न कर दूसरों की जान बचाई. सरकार ने सुरंग में फंसे श्रमिकों की मदद की, मगर उसे इन बचाने वालों की भी मदद करनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026

    Big Revelation In Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन’ अभनपुर में छापे के दौरान हंगामा, अधिकारियों को धक्का; सोना-चांदी की बरामदगी

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.