Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा में पत्रकार पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:जेल ले जाते समय मुख्य आरोपी राहुल हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई
    Chhattisgarh

    कोरबा में पत्रकार पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:जेल ले जाते समय मुख्य आरोपी राहुल हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई

    News EditorBy News EditorDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी। - Dainik Bhaskarकोरबा में पत्रकार पर हमले के आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत निरस्त हो जाने के बाद जेल दाखिल करने के लिए ले जाया गया। इसी बीच रास्ते में ही मुख्य आरोपी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी राहुल चौहान की तलाश कर रही है।

    दरअसल, 26 अगस्त की रात छत्तीसगढ़ के कोरबा में घंटाघर के पास पत्रकार उमेश यादव पर प्राण घातक हमला करने वाले गिरोह के तीन लोगों को मानिकपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी राहुल चौहान निवासी पोडीबहार, विजय कंवर निवासी दरी और अर्जुन यादव पंप हाउस कॉलोनी कोरबा निवासी को कोर्ट में पेश किया गया।

    चकमा देकर फरार हुआ मुख्य आरोपी

    वहीं तीनों आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज है, इसलिए जमानत के अभाव में तीनों को जेल भेजने का निर्देश अदालत ने दिया। पुलिसकर्मी राजेश दुबे, संजय साहू और रतन कुमार तीनों आरोपी राहुल, विजय और अर्जुन को कोरबा जेल लेकर जा रहे थे। जेल के पास राहुल चौहान पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

    तीन पुलिसकर्मियों पर भी हो सकती है कार्रवाई

    फिलहाल कोरबा फरार आरोपी पुलिस राहुल चौहान की तलाश करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा खुद इस मामले में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों को जेल ले जाने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

    कंपनी ब्लैक स्मिथ से जुड़ा है आरोपियों कनेक्शन

    बहरहाल जो लोग पकड़े गए हैं और जो फरार होने में सफल हुा है, उन सभी के कनेक्शन एक कंपनी ब्लैक स्मिथ से जुड़ा हुआ है। पत्रकार से लूटपाट और मारपीट के पीछे कंपनी की भूमिका को जानने की पुलिस प्रयास कर रही है।

    ये है पूरा मामला

    गौरतलब है कि एक न्यूज़ चैनल में कार्यरत उमेश यादव पर 26 अगस्त की रात लगभग 10 बजे घंटाघर के पास लगभग एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया था। उनके साथ मारपीट के अलावा सोने की चेन, 3 मोबाइल और लगभग डेढ़ लाख रुपए भी लूट कर फरार हो गए थे। साथ ही जिस कार में उमेश सवार थे उसे भी पत्थर मार-मार कर तोड़ दिया गया था।

    इस मामले को लेकर कोरबा प्रेस क्लब, भारती श्रमजीवी पत्रकार महासंघ समेत कई संगठनों ने जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026

    Big Revelation In Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन’ अभनपुर में छापे के दौरान हंगामा, अधिकारियों को धक्का; सोना-चांदी की बरामदगी

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    April 28, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित

    April 28, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

    April 28, 2026

    CG NEWS : भारतमाला मार्ग पर फिर दहशत’ चलती कार पर पथराव, लूट की कोशिश; एक हफ्ते में दूसरी वारदात

    April 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.