भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया CM बनाए जाने के बाद भरतपुर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। बुधवार को भी अटारी गांव में जश्न का माहौल रहा। गांव के लोग खुश हैं क्योंकि इसी गांव का सरपंच अब प्रदेश की कमान संभालेगा।
भजनलाल शर्मा के साथ पढ़े उनके दोस्त भी काफी खुश हैं, वे अब पुरानी यादों को ताजा करते हुए उनके किस्सों को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अटारी गांव में उनके सबसे पुराने दोस्त रामबाबू शर्मा से मुलाकात हुई। भजनलाल शर्मा और रामबाबू पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक साथ पढ़े।
वे बचपन के किस्सों को याद करते हुए बताते हैं कि भजनलाल को स्लेट-पेंसिल खाने का काफी शौक था। क्लास में भी वे बस्ते से स्लेट पेंसिल निकाल कर खा जाते थे। खेलने के लिए कई बार दोनों ने कई झूठे दर्द के बहाने भी बनाए और इसके
दोस्त के साथ किराये के कमरे में रहकर की पढ़ाई
मैं (रामबाबू शर्मा) और भजनलाल अटारी गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़े। हम दोनों के घर के बीच करीब 50 मीटर की दूरी है। अभी मैं अमर ज्योति विद्या मंदिर में अकाउंटेंट हूं। पहली कक्षा से 12वीं तक हम हमेशा एक साथ स्कूल गए हैं। जब कभी मैं स्कूल नहीं जाता तो भजनलाल भी स्कूल नहीं जाते थे और मेरे साथ भी ऐसा ही था भजनलाल भी जब स्कूल नहीं जाते तो मैं भी नहीं जाता था। स्कूल के टीचर्स को भी पता था कि आज दोनों में से किसी को कुछ हुआ है।
स्कूल के बाद पूरे गांव में घूमना-दौड़ना साथ-साथ होता था। 10वीं के बाद दोनों ने आगे की पढ़ाई का सोचा और साथ ही नदबई चले गए। यहां भी दोनों एक ही कमरे में साथ रहते थे।
बदले पिटाई भी खाई।


