रायपुर। कांग्रेस ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के सीएलपी नेता के रूप में नियुक्त किया। दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कांग्रेस के लिए चरणदास महंत महत्वपूर्ण किरदार के रूप में भूमिका निभाते रहेंगे इसी आशा और उम्मीद के साथ अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए। अरुण वोरा स्वयं चरणदास महंत के बंगले में जाकर उन्हें शुभकामनाएं दे रह है। वही दूसरी ओर कांग्रेस ने दीपक बैज को अभी प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद कांग्रेस में बदलाव का दौर आएगा और पूरी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित बदली जा सकती है और उसके लिए सम्पूर्ण बैठक मकर संक्रांति के बाद दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




