कोरबा : थाना चौक के निरीक्षण के साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण के लिए एसपी जितेंद्र शुक्ला विशेष अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने कुछ दिन पहले सिटी कोतवाली का निरीक्षण किया था। वहीं शनिवार को वे मानिकपुर पुलिस चौकी के निरीक्षण पर पहुंचे, जहां परिसर की साफ सफाई के साथ ही अंदर की व्यवस्था सुव्यवस्थित पाया। चौकी के कामकाज व दस्तावेज संधारण को भी जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने चौकी परिसर में दरबार लगाकर लंबित शिकायतों पर दोनों पक्षों से चर्चा करते हुए ज्यादातर शिकायतों का समझाइश देकर निराकृत करा दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




