Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 1 जनवरी 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): साल के पहले दिन आज तुला वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, जानें सभी राशियों का हाल
    Featured

    1 जनवरी 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): साल के पहले दिन आज तुला वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, जानें सभी राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorJanuary 1, 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 35 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    नववर्ष आपके लिए अत्यन्त सुखद रहने वाला है। आपकी किस्मत पलट सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, या किसी प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं, अथवा व्यवसायिक तो आपको इस वर्ष कहीं दूरस्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। यह यात्रा आपके लिए शानदार हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक लाभ का कारक होगा। आपके सेहत में उतार चढ़ाव की संभावना है, आपको खान -पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपकी संतान के लिए यह वर्ष अच्छा है, कोई इच्छित समाचार मिल सकता है, जिससे प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस राशि की महिलाएं व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें तो परिवार के लिए अच्छा रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि- 

    यह वर्ष आपके लिए कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभव लेकर आ सकता है। आपका संपर्क नवीन व्यक्तियों से हो सकता है, जिनके सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अविश्वसनीय रूप से सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु अचानक कुछ समस्याएं सामने आने से खर्च बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक एवं मंगलोत्सव के विचार मन में आयेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं, लेकिन आपको बच्चे का अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण देखकर उस पर पूर्ण विश्वास भी रहेगा। लवमेट के लिए भी दिन अच्छा है, आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे ले जाएंगे।

    • शुभ रंग- क्रीम
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि-

    आपके वैवाहिक जीवन जीवन में पूरे साल शांति बनी रहेगी। आपको अनावश्यक और तनावपूर्ण बातों से दूर रहना चाहिए। बच्चों की शिक्षा के संबंध में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सिलसिले में कहीं न कहीं भाग -दौड़ बनी रहेगी। वृद्ध माता-पिता के तीर्थ स्थल पर ले जाने की योजना बनाने में आपको सफलता भी मिलेगी। बैंकिंग तथा फाइनेंस से संबंधित जातकों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको जहां तक हो सके उधार के लेन देन से बचना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि- 

    यह वर्ष आपके जीवन में समृद्धि लेकर आया है। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय मे जिस भी काम को आगे बढाने की योजना बनायेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस वर्ष आपको तबादले से संबंधित कोई मनचाही सूचना मिल सकती है। जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। कुछ परिस्थितियां ऐसी बनेंगी जिससे पारिवारिक तनाव समाप्त हो सकता है। माता पिता का सहयोग आपके हर कार्य में भरपूर मिलेगा, आप ऊर्जावान और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा नौकरी के लिए दी गई परीक्षा के सुखद परिणाम आने की संभावना है। बच्चों के लिए अच्छा दिन है। खेल कूद के लिए कहीं बाहर स्टेडियम भी जा सकते हैं।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि- 

    आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कार्य-क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है परन्तु अपनी सूझबूझ से काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ने की संभावना है। इच्छानुसार कहीं भी निवेश कर सकते हैं या घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में इस वर्ष आपकी रूचि बनी रहेगी। परिवार में पति-पत्नी के मध्य सुख- सहयोग बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। अतः आज आस- पास के बच्चों में उनकी जरूरतों से संबंधी उपहार दें इससे बच्चों तथा आपके परिवार को खुशियां मिलेंगी।

    • शुभ रंग-गोल्डन
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि- 

    नया साल आपके लिए धन संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए सकारात्मक प्रयास अनुकूल परिणाम देंगे। इस वर्ष वाहन अथवा मकान भी खरीदने संभावना बन सकती है। सामाजिक अथवा कार्यक्षेत्र में इष्ट मित्रों की सहायता से मुश्किलें कम होंगी ,अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें मधुरता और नम्रता अवश्य बनाएं रखें अन्यथा वाद विवाद होने की संभावना बढ़ सकती है। महिलाएं अपने कार्यालय तथा परिवार में तालमेल बनाए रखने में संयम से काम लें क्यूंकि इसका असर छोटे बच्चों पर पड़ सकता है। परिवार में बच्चों पर कुछ खर्चे हो सकते हैं लेकिन बच्चे बहुत खुश हो सकते हैं। खुशियां ही सुखद पारिवारिक जीवन का मूल मंत्र है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि- 

    आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में नव-वर्ष सकारात्मक रहेगा। सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे जातकों के लिए तरक्की के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस वर्ष व्यापार करने वाले जातकों के लिए उन्नति के योग बन रहें हैं। जिसे अपनी बुद्धि और विवेक से उचित निर्णय के बल पर प्राप्त करेंगे। परिवार में पिता समान लोगों से जो कहा सुनी या मतभेद चल रहे थे किन्हीं विशेष कारणों से सब समाप्त होंगे।गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ परिणाम लेकर आया है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं का समाधान माता-पिता प्रेम और प्यार से निकाल सकते हैं।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि- 

    इस वर्ष आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने वाला है। आप अपने ज्यादातर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। आज आपके व्यापार से संबंधित रुकी योजनाएं फिर से चालू होंगी तथा आप उस प्रोजेक्ट पर दुबारा काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा है व्यापार में आ रही समस्याओं का चतुराई से सामना कर आगे बढ़ाने में तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने मनपसंद क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। आपका मन इस वर्ष सहज रूप से शिक्षा की ओर झुकेगा। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान दें जंक फूड खाने से दूर रहें अन्यथा कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के मधुमेह रोगी इस बदलते मौसम में अपना विशेष ध्यान दें, समय से चिकित्सक की सलाह लें।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि-

    आपके लिए नया साल अच्छे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विदेश या छोटी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। आपको कोई भी फैसला सोच- समझकर लेना चाहिए। कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आय के नवीन साधन बनेंगे।आपके बच्चों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि-

    यह वर्ष शानदार रहने वाला है। आपको अपने इम्पोर्टेन्ट समान का ध्यान रखना चाहिए। आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है। यह आपके जीवन में बदलाव देखने लेकर आने वाला है। इस वर्ष आपको आजीविका से संबंधित आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और भविष्य के लिए संचय भी कर सकते हैं। आप आशावान होकर शांतचित्त मन से अपने काम पूरा करेंगे। आप प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें,हो सकता है सामने वाले को अच्छा ना लगे। मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि- 

    यह वर्ष आपके लिए मनोवांछित सफलता दिलाने वाला वर्ष रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। वांछित सफलता प्राप्त करने के लिए आप अपने बड़ों से सलाह तथा सहयोग ले सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग ईमानदारी से और मन लगाकर काम करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा है, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा। बच्चों के प्रति आपका समर्पण भाव तथा अथाह प्रेम से उनकी प्रतिभा को उड़ान मिलेगी, करियर से संबंधित कोई मनचाही खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने जायेंगे, इससे संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं तो व्यवस्थित आहार का पालन करें तथा व्यायाम प्रणाली का सहारा ले अन्यथा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    • शुभ रंग- आसमानी नीला
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि- 

    आपके लिए नया साल मिले-जुले अनुभव लेकर आया है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता सफलता मिलेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ के योग हैं। इस वर्ष आपके आय के नये स्रोत के सृजन होने के प्रबल योग बन रहें हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बने रहने से एक दूसरे से जुड़ाव की भावना बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिला-जुला परिणाम देगा, मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें, दिनचर्या में व्यायाम और योग को शामिल करें, तो स्वस्थ रहेंगे। पीले वस्तुओं का दान करें।

    • शुभ रंग- मैहरून
    • शुभ अंक- 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026

    *नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने एनकॉर्ड समिति की हुई बैठक*

    October 6, 2026

    *थाना उरगा पुलिस की दोहरी प्रभावी कार्रवाई*, नाबालिग से दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का पॉक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार,  8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक अन्य आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    October 6, 2026

    Rasik Dulari Suicide Case : अब तक सामने आए 4 CCTV वीडियो, पुलिस खंगाल रही हर कड़ी

    October 6, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Coal Scam : EOW की चार्जशीट में 25 लाख का लेनदेन, देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट का हवाला

    October 6, 2026

    सेवा सेतु शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 94 का मौके पर निराकरण

    October 6, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राहुल जायसवाल को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

    October 6, 2026

    *नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने एनकॉर्ड समिति की हुई बैठक*

    October 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.