Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार! कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Chhattisgarh

    केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार! कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

    News EditorBy News EditorJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर नई मुसीबत आ गई है। शराब घोटाले में अभी राहत मिली भी नहीं थी कि मोहल्ला क्लीनिक में एक नया घोटाला सामने आ गया है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसमें वो प्रवर्तन निदेशालय ED के समन और फर्जी लैब टेस्ट मामले में जवाब देंगे। इस बीच ईडी अब केजरीवाल को चौथा समन भेजने की तैयारी में है। केजरीवाल के जवाब की ED समीक्षा कर रही है।

    ED ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को तीन-तीन बार समन भेजा है लेकिन वो पेशी से बार-बार मना कर रहे हैं। उनकी पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रची गई है। इसी बीच अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी लैब टेस्ट की CBI जांच कराने की सिफारिश कर दी है।

    शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका से आम आदमी पार्टी (AAP) डरी हुई है। पिछले 9 घंटे से आम आदमी पार्टी के नेता अलग-अलग आशांकाएं जता रहे हैं। पहले आधी रात को सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जताई फिर अब से थोड़ी देर पहले केजरीवाल के घर को पुलिस द्वारा घेरने की बात कही। लेकिन अभी की ताज़ा स्थिति ये है कि अब केजरीवाल के सरकारी आवास के दोनों गेट खोल दिए गए हैं। 6 फ्लैग स्टाफ रोड में अरविंद केजरीवाल रहते हैं, वहां पर पर मूवमेंट में किसी तरह की रोक नहीं है।

    AAP ने रास्ते और घर बंद करने का लगाया था आरोप

    आम आदमी पार्टी ने कहा था कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर को पुलिस ने चारों तरफ से बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। AAP का दावा था कि सीएम के स्टाफ को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है लेकिन पार्टी के दावों से अलग सीएम हाउस जाने वाले दोनों रास्तों को खोल दिया गया है। आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि आज ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

    ‘338 करोड़ के घोटाले का पैसा चुनाव में खर्च’

    बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 3 समन दे चुकी है लेकिन केजरीवाल एक बार भी हाजिर नहीं हुए हैं। ईडी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने घोटाले के 338 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में खर्च किए हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी को आम आदमी पार्टी की लीडरशिप से सवाल पूछने को कहा है।

    केजरीवाल ने ED को चिट्ठी में क्या लिखा?

    अब केजरीवाल ईडी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि ED का व्यवहार मनमाना और गैर पारदर्शी है। केजरीवाल ने पूछा है कि उनको समन भेजकर बुलाने की वजह क्या है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि समन का उद्देश्य जांच है या मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करना है। जरीवाल ने ईडी के सामने पेश ना होने की वजह भी अपनी चिट्ठी में बताई है। उनका कहना है कि वो दिल्ली में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं, साथ ही 26 जनवरी की तैयारी में लगे हुए हैं। केजरीवाल ने ईडी से कहा है कि वो अपने सवालों की लिस्ट भेज दें, वो जवाब दे देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.