Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Mission Sun: इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 आज रचेगा इतिहास, लैग्रेंजियन प्वाइंट का काउंटडाउन शुरू
    Featured

    Mission Sun: इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 आज रचेगा इतिहास, लैग्रेंजियन प्वाइंट का काउंटडाउन शुरू

    News EditorBy News EditorJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पहला सूरेय मिशन आदित्य एल1 अपनी मंजिल के करीब पहुंच गया है. आज शनिवार (06 जनवरी) को शाम लगभग 4 बजे इसे अपनी कक्षा में स्थापित किया जाएगा. करीब तीन महीने के सफर के बाद आदित्य एल1 की ऑर्बिट में एंट्री कराने के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसका आखिरी पड़ाव बेहद जटिल है.

    इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था, “आदित्य-एल1 6 जनवरी को शाम 4 बजे अपने एल1 प्वाइंट पर पहुंचने वाला है और हम इसे वहां बनाए रखने के लिए अंतिम युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं.” अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने के बाद अंतरिक्ष यान बिना किसी ग्रहण के सूर्य को देख सकेगा.

    सितंबर 2023 में किया गया था लॉन्च

    मिशन मून की सफलता के करीब 10 दिन इसरो ने आदित्य एल1 को लॉन्च किया था. ये मिशन इसलिए भी अहम है क्योंकि सूरज के बेहद करीब किसी मिशन को भेजने में कुछ ही देश सफल हुए हैं. इसके लैग्रेंजियन प्वाइंट तक पहुंचना इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां पर धरती और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल एक दूसरे को अपनी ओर खींचता है.

    इसरो प्रमुख ने कहा था, ”जब यह एल1 प्वाइंट पर पहुंचेगा, हमें इंजन को एक बार फिर से चालू करना होगा ताकि यह आगे न बढ़े. यह उस प्वाइंट तक जाएगा और एक बार जब यह उस पर पहुंच जाएगा तो उसके चारों ओर घूमेगा और L1 पर रह जाएगा.”

    मिशन का उद्देश्य सूर्य के कोरोना का निरीक्षण करना और पहले सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन प्वाइंट (एल 1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा से इसकी अत्यधिक गर्मी को समझना है, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर स्थित है.

    इसरो चीफ ने कहा था कि जब आदित्य L-1 अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगा तो यह अगले 5 सालों तक सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का पता लगाने में मदद करेगा.

    आदित्य एल1 करेगा सूर्य की स्टडी

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आदित्य एल1 मिशन का लक्ष्य एल1 के पास की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. यह मिशन सात पेलोड लेकर जा रहा है जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) पर रिसर्च करने में सूर्य की मदद करेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.