Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : शराब घोटाले में बड़ा खुलासा’ कारोबारी के घर से निकला खजाना, 17 KG सोना और हीरे जब्त

    May 1, 2026

    CG NEWS : करेंसी टॉवर के बाद एक और हादसा, पिथालिया कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट बनी ‘जाल’, IAS की पत्नी फंसी

    May 1, 2026

    चोरी का खुलासा सबमर्सिबल पंप बरामद के साथ 02 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अयोध्या का न्योता ठुकराना कांग्रेस को पड़ेगा भारी! पार्टी नेताओं को रास नहीं आया सोनिया का फैसला
    Chhattisgarh

    अयोध्या का न्योता ठुकराना कांग्रेस को पड़ेगा भारी! पार्टी नेताओं को रास नहीं आया सोनिया का फैसला

    News EditorBy News EditorJanuary 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस हाईकमान ने राम मंदिर का न्योता ठुकरा दिया है, जिसके बाद पार्टी में असंतोष के सुर सुनाई देने लगे हैं। कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने न्योता ठुकराने के फैसले के खिलाफ खुलकर विरोध जाहिर करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फैसले को कांग्रेस के लिए आत्मघाती बताया अब गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया ने भी कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोढवाडिया ने कहा है कि यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का विषय है। कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय लेने से दूर रहना चाहिए था।

    गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी हाईकमान को नसीहत दी है कि उन्हें जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। डैमेज कंट्रोल के तौर पर दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये शंकराचार्यों के हिसाब से नहीं हो रहा है, बीजेपी उनका अपमान कर रही है।

    जयराम रमेश ने जारी किया पत्र

    कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकरा दिया है। ये साफ कर दिया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, इनमें से कोई भी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएगा। तीनों नेताओं ने ये फैसला लेने में दो हफ्ते से ज्यादा का वक्त लगा दिया।

    कांग्रेस को ऐसे फैसलों से दूर रहना चाहिए- अर्जुन मोढ़वाडिया

    कांग्रेस हाईकमान ने अयोध्या का न्योता ठुकरा तो दिया लेकिन इससे पार्टी के अंदर असंतोष की लहर फूट पड़ी है। पार्टी के नेता कहीं दबी ज़बान में तो कहीं खुलकर इस फैसले के विरोध में बयान देने लगे हैं। इनमें कांग्रेस समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं, गुजरात से कांग्रेस के सीनियर नेता अर्जुन मोढ़वाडिया हैं। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर हैं ये सब के सब  हाईकमान के फैसले से नाराज़ हैं। कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले का गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया ने खुलकर विरोध किया है। अर्जुन मोढ़वाडिया सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखते हैं- भगवान श्री राम आराध्य देव हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का विषय है। कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय लेने से दूर रहना चाहिए था।

    गुजरात कांग्रेस के कई कार्यकर्ता निराश- अंबरीश डेर

    गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने लिखा है- ”मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आराध्य देव हैं इसलिए यह स्वाभाविक है कि भारत भर में अनगिनत लोगों की आस्था इस नवनिर्मित मंदिर से वर्षों से जुड़ी हुई है। कांग्रेस के कुछ लोगों को उस खास तरह के बयान से दूरी बनाए रखनी चाहिए और जनभावना का दिल से सम्मान करना चाहिए।  इस तरह के बयान से मेरे जैसे गुजरात कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक हैं। जय सियाराम”

    नकुलनाथ ने जारी किया ऐसा वीडियो

    गुजरात से यूपी तक कांग्रेस को अपनी ही पार्टी की लाइन के खिलाफ आवाज़े सुनाई देने लगीं। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पूरी कोशिश की कि पार्टी राम विरोधी ना दिखे इसके लिए उन्होंने 22 जनवरी की जगह 15 जनवरी को दर्शनों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस हाईकमान अयोध्या का निंमत्रण ठुकरा रही है तो एमपी में पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ उस अभियान में लगे हैं जो पार्टी लाइन के मुताबिक नहीं है। नकुल नाथ ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, ”4 करोड़ 31 लाख राम नाम लिखकर छिंदवाड़ा इतिहास रचने जा रहा है। आज उसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ जी के साथ सिमरिया हनुमान मंदिर पहुँचकर पत्रक में राम नाम लिखा। आप सभी से अपील करता हूँ कि इस ऐतिहासिक कार्य में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।” इस वीडियो में कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों नजर आ रहे हैं।

    ‘कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’

    अयोध्या का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर ही उंगली उठने लगी तो दिग्विजय सिंह डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आए। दिग्विजय सिंह ने बचाव की रणनीति तो अपनाई ही, साथ ही विवाद का रुख मोड़ने की कोशिश भी की। दिग्विजय ने कहा कि राम मंदिर हम लोगों के चंदे से बन रहा है। हमारे शंकराचार्य का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से अपमान हो रहा है।

    पहले सीपीएम, फिर अखिलेश यादव और अब कांग्रेस ने साफ साफ अयोध्या का न्योता ठुकरा दिया है। इससे बीजेपी को हमलावर होने का मौका मिल गया है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है तो मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी को राम भजन गाने की सलाह दे ही। बीजेपी के हमले के बीच कांग्रेस के कई नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : शराब घोटाले में बड़ा खुलासा’ कारोबारी के घर से निकला खजाना, 17 KG सोना और हीरे जब्त

    May 1, 2026

    CG NEWS : करेंसी टॉवर के बाद एक और हादसा, पिथालिया कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट बनी ‘जाल’, IAS की पत्नी फंसी

    May 1, 2026

    चोरी का खुलासा सबमर्सिबल पंप बरामद के साथ 02 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल

    May 1, 2026

    Iran’ का बड़ा बयान ‘न्यूक्लियर और मिसाइल ताकत पर नहीं झुकेगा, समझौते की संभावना खत्म

    May 1, 2026

    CG NEWS : पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी विकराल आग, 300 मेगावाट यूनिट जलकर खाक होने की कगार पर

    May 1, 2026

    Income Tax India : सिक्किम में नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स’ 1975 के बाद भी क्यों बरकरार है ये अनोखी व्यवस्था, पूरी कहानी

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : शराब घोटाले में बड़ा खुलासा’ कारोबारी के घर से निकला खजाना, 17 KG सोना और हीरे जब्त

    May 1, 2026

    CG NEWS : करेंसी टॉवर के बाद एक और हादसा, पिथालिया कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट बनी ‘जाल’, IAS की पत्नी फंसी

    May 1, 2026

    चोरी का खुलासा सबमर्सिबल पंप बरामद के साथ 02 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल

    May 1, 2026

    Iran’ का बड़ा बयान ‘न्यूक्लियर और मिसाइल ताकत पर नहीं झुकेगा, समझौते की संभावना खत्म

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.