Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » लोकसभा से पिछले महीने निष्कासित महुआ मोइत्रा ने दिल्ली का सरकारी आवास किया खाली
    Chhattisgarh

    लोकसभा से पिछले महीने निष्कासित महुआ मोइत्रा ने दिल्ली का सरकारी आवास किया खाली

    News EditorBy News EditorJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: संसद में घूस लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा को आखिरकार दिल्ली में अपना सरकराी बंगला खाली करना ही पड़ा. न दलील काम आई और न अपील…आखिरकार महुआ मोइत्रा को अपना सरकारी बंगला खाली करना ही पड़ा. महुआ को दो दिन पहले एक बार फिर से बंगला खाली करने को लेकर नोटिस भेजा गया था. जिसके बाद महुआ ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. हाईकोर्ट ने महुआ की याचिका को खारिज कर दिया.

    बता दें कि संसद में घूस लेकर सवाल पूछने के आरोप साबित होने के बाद 8 दिसंबर 2023 को महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी. इसके बाद उनको दो बार सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया. तीसरी बार उन्हें तुरंत बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. बता दें कि महुआ तो यह बंगला लोकसभा सांसद के तौर पर आवंटित किया गया था, लेकिन सदस्यता रद्द होते ही उनसे बंदाल खाली करने को कहा गया.

    नहीं काम आया महुआ के वकीलों का तर्क

    महुआ मोइत्रा के वकीलों ने तर्क दिया था कि टीएमसी नेता लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं. सांसदों को आम चुनाव से पहले संसद सत्र के आखिरी दिन से लेकर नतीजों के दिन तक अपने घरों में रहने की अनुमति है, महुआ को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है, इसलिए यह उन पर भी यह लागू होना चाहिए. लेकिन शायद हाई कोर्ट इस तर्क से सहमत नहीं था, इसीलिए महुआ की याचिका को खारिज कर दिया गया.

    महुआ इसलिए हुई थीं लोकसभा से निष्कासित

    मोइत्रा को कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से कथित तौर पर कीमती तोहफे लेने और उनके साथ संसद की वेबसाइट की ‘यूजर आईडी और पासवर्ड’ शेयर करने के आरोप में पिछले साल आठ दिसंबर को ‘अनैतिक आचरण’ का दोषी ठहराया गया था और लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026

    Major Action By Security Forces : इनामी नक्सली मिसिर बेसरा चारों ओर से घिरा, ऑपरेशन तेज

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Crime News : पारिवारिक विवाद बना वजह , पिता की प्रताड़ना और कर्ज के बोझ से तंग आकर घर छोड़कर भागा था बेटा

    April 29, 2026

    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG Breaking News : 3 नामजद आरोपी पुलिस राडार पर , मुख्य आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

    April 29, 2026

    CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर

    April 29, 2026

    नगर निगम की बैठक में बवाल’ महिला आरक्षण पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जमकर हंगामा

    April 29, 2026

    Major Action By Security Forces : इनामी नक्सली मिसिर बेसरा चारों ओर से घिरा, ऑपरेशन तेज

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.