Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोदी जी की गारंटी के अनुरूप वायदे किए जा रहे पूरे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल
    Chhattisgarh

    मोदी जी की गारंटी के अनुरूप वायदे किए जा रहे पूरे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल

    News EditorBy News EditorJanuary 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 18 जनवरी 2024/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहंुचने पर क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने भगवान राम के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय को तुलसी माला, शस्त्र और शास्त्र भेंट, अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, श्री बिसराम यादव, श्री पवन साय, श्री अजय जामवाल, श्री चंद्रशेखर वर्मा भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हालने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन हुआ है। इस अवसर पर आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी गारंटी के अनुरूप आप लोगों ने हम पर जो विश्वास किया है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मोदी के गारंटी में जो वायदे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन हुए एक महीना ही हुआ है और इतने कम समय में मोदी जी के गांरटी को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा चुके है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 02 वर्ष की धान की बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में अंतरित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षित युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 किं्वटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति किं्वटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहंुच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रूपए में की जाएगी, इसके लिए 4000 रूपए बोनस का भी प्रावधान है। कार्डधारियों को 500 रूपए में सिलेंडर दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वायदों को मोदी जी की गारंटी में पूरा किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर मनाएं उत्सव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहावत को चरितार्थ करना है। आज 18 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किए है। इसके लिए आप सभी को बधाई। आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान श्री राम का ननिहाल वाला प्रदेश है। इसलिए हमको और अधिक खुशी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश राममय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को दीवाली के तर्ज पर सभी अपने घरों में दिया जलाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवहान पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करना है।

    सभी समाज प्रमुखों का किया गया स्वागत

    किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सभी समाज प्रमुखों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी समाज प्रमुखों कों रामचरित मानस और तुलसी के माला से स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

    October 5, 2026

    धान की खेती से उद्यानिकी की ओर बढ़े आशीष राठौर, मिश्रित खेती से पहली ही वर्ष में कमाए 3.65 लाख रुपये

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.