Monday, July 7, 2025

65 यूक्रेनी कैदियों वाला रूसी प्लेन क्रैश:यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट, हादसा बेलगोरोड क्षेत्र में हुआ

फुटेज बेलगोरोड का है। इसमें क्रैश होते हुए प्लेन में आग लगती देखी जा सकती है। - Dainik Bhaskarरूस में यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ है। इस विमान में 65 कैदी मौजूद थे।

यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

RT इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन Il-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।
प्लेन क्रैश होने के बाद इसमें आग लग गई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -