Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इस गणतंत्र दिवस पर 10 बातें पहली बार:सेना, वायुसेना, नौसेना को लीड करेंगी महिलाएं, कर्तव्य पथ पर 18 राज्यों की 1900 साड़ियों की प्रदर्शनी
    Chhattisgarh

    इस गणतंत्र दिवस पर 10 बातें पहली बार:सेना, वायुसेना, नौसेना को लीड करेंगी महिलाएं, कर्तव्य पथ पर 18 राज्यों की 1900 साड़ियों की प्रदर्शनी

    News EditorBy News EditorJanuary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश का 75वां गणतंत्र इस बार कई मायनों में खास है। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों को महिला-केंद्रित थीम पर रखा गया है। परेड की थीम है- ‘विकसित भारत’, जिसमें पहली बार तीनों सेनाओं का ऑल-विमेन मार्चिंग कंटिंजेंट भाग लेगा। इसका नेतृत्व भी महिला अफसर के हाथ में है।

    इतना ही नहीं, परेड करने वाली सभी टुकड़ियों की लीडर महिला होंगीं। BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर डेयरडेविल स्टंट दिखाएंगीं।

    इस साल झांकियों की थीम- ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी गई है। इस साल 16 राज्यों के साथ 9 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगीं। देश की टेक्सटाइल संस्कृति को सबके सामने लाने और बढ़ावा देने के मकसद से अनंत

    1. 100 महिलाएं ट्रैडीशनल इंस्ट्रूमेंट बजाकर परेड का शुभारंभ करेंगी
    परेड की शुरुआत 100 महिला कलाकारों के प्रदर्शन से होगी। ये महिला कलाकार अपने-अपने राज्यों की वेशभूषा में विकसित भारत और भारत: लोकतंत्र की जननी’ (इंडिया: मदर ऑफ डेमोक्रेसी) थीम पर शंख, ड्रम, और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए परेड की शुरुआत करेंगी। साथ ही पहली बार 30 राज्यों की 1,500 महिला कलाकार लोक और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

    2. पहली बार वुमन कंटिंजेंट- सभी टुकड़ियों को महिला लीड करेंगी

    कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड में पहली बार ऑल-विमेन ट्राई-सर्विस कंटिंन्जेंट हिस्सा लेगी। इसमें सेना, वायुसेना और नौसेना की 60 महिला अफसर शामिल होंगी। ट्राई-सर्विस की टुकड़ी का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी।

    भारतीय वायुसेना के 144 सदस्यों वाले मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर करेंगी। स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल भी इस दस्ते का हिस्सा होंगी।

    पहली बार आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की महिला अग्निवीरों का जॉइंट दस्ता परेड में शामिल होगा। अग्निवीरों की ट्राई-सर्विस मार्चिंग कंटिजेंट में 144 महिलाएं शामिल होंगी, जिनकी औसत उम्र 20 साल है। इनमें दो महीने पहले एयरमैन ट्रेनिंग स्कूल बेलगावी, कर्नाटक से पास हुईं अग्निवीरवायु महिला सैनिक भी शामिल हैं।

    आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विस के ऑल-विमेन कंटिंजेंट को आई सर्जन और पैराट्रूपर मेजर सृष्टि खुल्लर लीड करेंगीं। उन्होंने कहा कि आई सर्जन होने के नाते मैं ऑपरेशन थिएटर में सर्जिकल नाइफ पकड़ती आई हूं। अब मुझे कर्तव्य पथ पर तलवार थामकर चलना है। ये चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन बहुत खुशी देने वाला अनुभव रहा है।

    3. सीमा सुरक्षा बल (BSF), CISF का भी ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड परेड में शामिल होगा
    सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) के अलग-अलग सुरक्षाबलों के ऑल-विमेन कंटिजेंट परेड में शामिल होंगे। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिला कर्मी परेड, बैंड और मोटरसाइकिल कंटिंजेंट का हिस्सा बनेंगीं।

    परेड के इतिहास में पहली बार डेयरडेविल बाइकर्स टीम में सिर्फ BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी होंगीं जो 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर परेड रूट पर करतब दिखाएंगीं4. दिल्ली पुलिस का ऑल विमेन परेड कंटिंजेंट भाग लेगा

    इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस का विमेन परेड एंड बैंड कंटिंजेंट भाग लेगा। 1950 से लेकर अब तक दिल्ली पुलिस का दस्ता गणतंत्र दिवस में भाग लेता आया है। इस साल परेड की अगुआई नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एडिशनल DCP IPS श्वेता के सुगाथन करेंगीं।

    उन्होंने पिछले गणतंत्र दिवस की परेड में भी दिल्ली पुलिस की टुकड़ी को लीड किया था। किरण बेदी के बाद परेड को लीड करने वाली वे दूसरी महिला IPS हैं। वहीं, पहली बार दिल्ली पुलिस के बैंड की अगुवाई महिला कॉन्स्टेबल रुयागनुओ केनसे करेंगी। इस बैंड में कुल 135 कॉन्स्टेबल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.