Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वित्तमंत्री चौधरी के बजट में छत्तीसगढ़ को ‘GYAN’:बिजली बिल रहेगा हाफ, 5 साल फ्री राशन, किसानों को 10 हजार करोड़; लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति
    Chhattisgarh

    वित्तमंत्री चौधरी के बजट में छत्तीसगढ़ को ‘GYAN’:बिजली बिल रहेगा हाफ, 5 साल फ्री राशन, किसानों को 10 हजार करोड़; लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति

    News EditorBy News EditorFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमृत काल के नींव का बजट पेश करने पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला बजट एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का पेश किया। यह पूर्ववर्ती भूपेश सरकार से 22 फीसदी अधिक है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह बजट ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस्ड है।

    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि GYAN के माध्यम से गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी से आर्थिक विकास होगा। सरकार ने 5 सालों में GDP को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने यानी दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 10 पिलर्स निर्धारित किए गए हैं।

    बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, धार्मिक स्थलों, कृषि कारोबार का ध्यान रखा गया है। वहीं कोई नया कर नहीं लगाया गया है। कृषि बजट में भी 33% की वृद्धि की गई है। खास बात यह है कि बिजली बिल हाफ योजना जारी रहेगी। वहीं 5 साल फी राशन योजना को आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जाएगी।

    जानिए, प्रदेश में 18 साल बाद वित्त मंत्री के पेश किए गए बजट में आपको क्या मिला….

    युवा वर्ग: रोजगार और शिक्षा का प्लान

    युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार, शिक्षा और स्वरोजगार के दरवाजे खोले हैं। वहीं UPSC के विवादों के बाद उसके रिफाॅर्म की बात कही है। इसके अलावा कला, साहित्य और खेल के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित और सम्मान देने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है।

    • UPSC की तैयारी के लिए SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों के लिए दिल्ली में स्वीकृत 65 सीटों को बढ़ाकर अब 200 कर दिया गया है। इसके लिए शिक्षण शुल्क के साथ ही आवास भत्ता भी दिया जाएगा। इसके लिए 4 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
    • राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि
    • ई-कोर्ट के लिए 596 पदों का सृजन
    • छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 20 करोड़ प्रावधान।
    • छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 1 करोड़ 50 लाख।
    • नवा रायपुर में आईटी हब विकसित किया जाएगा
    • नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 22 स्थान में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
    • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में फॉरेंसिक साइंस की लैब स्थापित की जाएगी
    • नवा रायपुर अटल नगर में संगीत महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा।
    • नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिपरिया में।
    • राजधानी में साइंस सिटी के लिए 34 करोड़।

    मातृ शक्ति-नौनिहाल: ​​​​​​​

    • महतारी वंदन योजना में पात्र महिलाओं को 1 मार्च से 12 हजार रुपए सालाना भुगतान।
    • आंगनबाड़ी के लिए 700 करोड़
    • 10 नवीन अंब्रेला योजना के लिए 628 करोड़
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में 117 करोड़
    • ग्राम पंचायतों में महिला विकास एवं सशक्तिकरण के लिए महिला सदन बनेंगे। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.