Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हल्द्वानी हिंसा: आज भी जारी रहेगा कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज और मार्केट बंद; 5 हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज
    Chhattisgarh

    हल्द्वानी हिंसा: आज भी जारी रहेगा कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज और मार्केट बंद; 5 हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज

    News EditorBy News EditorFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद आज भी कर्फ्यू जारी है। तो हिंसा की आग भड़काने वालों के खिलाफ NSA लगाने की तैयारी है। बनभूलपुरा हिंसा में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है तो 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं जिनका इलाज अस्पतालों में जारी है। शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ितों से मुलाकात की और कहा कि पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाही शुरू कर दी है और एक-एक चेहरे की पहचान कर उनसे नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। इतना ही नहीं आज भी हल्द्वानी में स्कूल-कॉलेज और मार्केट सब बंद रहेंगे। दंगे के मामले में पुलिस ने 5 हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

    करीब 6 करोड़ की संपत्ति हुई राख

    जानकारी मिली है कि हिंसा प्रभावित बनभूलपूरा में आज भी किसी को जाने की इजाजत नहीं है। नगर निगम और पुलिस विभाग ने जो आंकलन लगाया है उसमें पता चला है कि इस हिंसा में करीब 6 करोड़ की संपत्ति राख हो गई। हालांकि बनभूलपुरा में हिंसा के बाद धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। किसी नई हिंसा की खबर आज नहीं आई है, लेकिन प्रशासन ने कर्फ्यू लगा रखा है।

    हल्द्वानी जाएगा जमीयत उलेमा-ए-हिंद का डेलीगेशन

    इस बीच आज जमीयत उलेमा-ए-हिंद का डेलीगेशन हल्द्वानी जाने वाला है। ये डेलीगेशन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। दरअसल, हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को अवैध मदरसों को तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव के बाद हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा भड़क उठी थी। भीड़ ने कई वाहनों और थाने को आग लगा दी। इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं। अब इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा है।

    डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

    उपद्रवियों पर NSA लगाने की तैयारी की जा चुकी है। एक-एक उपद्रवी की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें धरपकड़ कर रही हैं। यानि शहर का ये हाल करने वालों को अब इसका अंजाम भुगतना होगा। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद हल्द्वानी पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और शहर का हाल जाना। पूरे हल्द्वानी में इस वक्त डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 4 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स और 4 कंपनी पीएसी के जवान, सेंसिटिव इलाकों में फ्लैगमार्च कर रहे हैं। उत्तराखंड की चीफ सेक्रेट्री खुद बनभूलपुरा में उस जगह पर पहुंची जहां हिंसा हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026

    CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना’ तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

    April 29, 2026

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.