कोरबा. रक्तदान को महादान कहा जाता है ।यही कारण है कि सड़क सुरक्षा अभियान 2024 के तहत इच्छिक रक्तदान महोत्सव मनाया जा रहा है। ताकि सीकलिंग,थैलेसीमिया जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को सही समय पर रक्त मिल सके और उनके जीवन की रक्षा हो ।शासकीय हाई स्कूल खेल मैदान ऑडिटोरियम हॉल पाली में इसी कड़ी में रक्तदान किया गया। जहां पर लोगों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।





