Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » किसानों का दिल्ली कूच या घर वापसी? आज चौथे राउंड की बातचीत, पंधेर बोले- सरकार ने कुछ समय मांगा है
    Chhattisgarh

    किसानों का दिल्ली कूच या घर वापसी? आज चौथे राउंड की बातचीत, पंधेर बोले- सरकार ने कुछ समय मांगा है

    News EditorBy News EditorFebruary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के ‘दिल्ली मार्च’ को पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है। जहां पर किसान आज छठे दिन भी डटे हुए हैं। किसानों और सरकार के बीच तीन राउंड की बातचीत हो चुकी है, लेकिन मांगों को लेकर इन बैठकों में सहमति नहीं बनी। किसान और सरकार के बीच आज रविवार को चौथे राउंड की बातचीत होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज चौथे राउंड की बैठक में कोई समाधान निकल सकता है।

    पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ”शंभू बॉर्डर पर आज हमारा छठा दिन है। आज हम सरकार से बातचीत भी कर रहे हैं। सरकार ने कुछ समय मांगा है और कहा है कि वह केंद्रीय मंत्रियों से इस मामले पर चर्चा करेगी और इसका समाधान निकालेगी।”

    किसान नेताओं और सरकार के बीच इससे पहले 8 फरवरी, 12 फरवरी और 15 फरवरी को बैठक हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, क्योंकि किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार ने किसानों की 10 मांगें मान ली है। तीन मांगों पर बात नहीं बन पा रही है।

    इन मांगों पर बातचीत अटकी

    • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून
    • किसानों की कर्ज माफी
    • 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने पर सहमति

    क्या हैं किसानों की मांगें?

    1. सभी फसलों की खरीद के लिए MSP गारंटी कानून बनाया जाए।
    2. डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से फसलों की कीमत तय की जाए। सभी फसलों के उत्पादन की औसत लागत से पचास फीसदी ज्यादा एमएसपी मिले।
    3. किसान और खेत में काम करने वाले मजदूरों का कर्जा माफ किया जाए। किसानों को प्रदूषण कानून से बाहर रखा जाए।
    4. 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए।
    5. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।
    6. लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए। आरोपियों की जमानत रद्द की जाए।
    7. मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए।
    8. विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए।
    9. मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम और 700 रुपये मजदूरी दी जाए।
    10. किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। समझौते के अनुसार, घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। दिल्ली मोर्चा सहित देशभर में सभी आंदोलनों के दौरान दर्ज सभी मुकदमे रद्द किए जाएं।
    11.  नकली बीज, कीटनाशक दवाइयां और खाद वाली कंपनियों पर कड़ा कानून बनाया जाए। फसल बीमा सरकार खुद करे।
    12. मिर्च, हल्दी और अन्य मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए।
    13. संविधान की 5वीं सूची को लागू कर आदिवासियों की जमीन की लूट बंद की जाए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026

    CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना’ तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

    April 29, 2026

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.