Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Golf Tournament : छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ 2026 , ₹1.5 करोड़ की इनामी राशि के साथ सीजन की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक

    May 1, 2026

    CG D.El.Ed Exam Schedule 2026 : सुबह की पाली में आयोजित होंगी परीक्षाएं, छात्रों को राहत देने के लिए बोर्ड का फैसला

    May 1, 2026

    Mahtari Vandan Yojana KYC Update : घर बैठे मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल के जरिए कैसे करें अपनी केवाईसी अपडेट

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की तैयारी में बैठे थे मुन्नाभाई, पुलिस ने 122 सॉल्वरों को किया गिरफ्तार
    Featured

    यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की तैयारी में बैठे थे मुन्नाभाई, पुलिस ने 122 सॉल्वरों को किया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश में 60,244 सिपाही पदों की भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। शनिवार के दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। अब आज यानि रविवार को भी परीक्षा होनी है। प्रशासन इस परीक्षा के लिए बेहद ही सतर्क था और इसी का परिणाम हिया कि पुलिस के हत्थे कई सॉल्वर चढ़े। यूपी पुलिस ने बताया कि उन्होंने 15, 16 और 17 फरवरी के दौरान कुल 122 मुन्नाभाईओं को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है।

    यूपी पुलिस और STF ने चलाया अभियान

    पुलिस ने बताया कि परीक्षा की सुचिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया हुआ था।इस अभियान के तहत 122 लोग पकडे गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन परीक्षा में गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। बता दें कि आज भी परीक्षा दो पालियों में ही होगी।

    14 जिलों से 122 लोगों को पकड़ा गया

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि 15 फरवरी से 17 फरवरी को शाम 4:30 तक 14 जिलों से कुल 122 लोगों को पकड़ा गया। इस दौरान शनिवार को 96 लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें सबसे ज्यादा 15 लोग शनिवार को एटा जिले से गिरफ्तार किए गए। इससे पहले 16 फरवरी को 21 लोगों को पकड़ा गया। वहीं 15 फरवरी को 5 लोगों को उठाया गया।

    अन्य राज्यों के 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

    बता दें कि परीक्षा में कुल 48, 17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 15,48,969 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। केंद्रों पर शनिवार 17 फरवरी को प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में 12,04, 360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि रविवार 18 फरवरी की प्रथम पाली में 12,04,361 व द्वितीय पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों से 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें बिहार के 267305 अभ्यर्थी, हरियाणा के 74769 अभ्यर्थी, झारखण्ड के 17112 अभ्यर्थी, मध्य प्रदेश के 98400 अभ्यर्थी, दिल्ली के 42259 अभ्यर्थी, राजस्थान के 97277 अभ्यर्थी, उत्तराखण्ड के 14627 अभ्यर्थी, पश्चिम बंगाल के 5512 अभ्यर्थी, महाराष्ट्र के 3151 अभ्यर्थी तथा पंजाब के 3404 अभ्यर्थी शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Golf Tournament : छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ 2026 , ₹1.5 करोड़ की इनामी राशि के साथ सीजन की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक

    May 1, 2026

    CG D.El.Ed Exam Schedule 2026 : सुबह की पाली में आयोजित होंगी परीक्षाएं, छात्रों को राहत देने के लिए बोर्ड का फैसला

    May 1, 2026

    Mahtari Vandan Yojana KYC Update : घर बैठे मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल के जरिए कैसे करें अपनी केवाईसी अपडेट

    May 1, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत’ 10 जून तक गांव-शहर में लगेंगे जनसेवा शिविर, CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

    May 1, 2026

    CG NEWS : शराब घोटाले में बड़ा खुलासा’ कारोबारी के घर से निकला खजाना, 17 KG सोना और हीरे जब्त

    May 1, 2026

    CG NEWS : करेंसी टॉवर के बाद एक और हादसा, पिथालिया कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट बनी ‘जाल’, IAS की पत्नी फंसी

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Golf Tournament : छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ 2026 , ₹1.5 करोड़ की इनामी राशि के साथ सीजन की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक

    May 1, 2026

    CG D.El.Ed Exam Schedule 2026 : सुबह की पाली में आयोजित होंगी परीक्षाएं, छात्रों को राहत देने के लिए बोर्ड का फैसला

    May 1, 2026

    Mahtari Vandan Yojana KYC Update : घर बैठे मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल के जरिए कैसे करें अपनी केवाईसी अपडेट

    May 1, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत’ 10 जून तक गांव-शहर में लगेंगे जनसेवा शिविर, CM साय करेंगे औचक निरीक्षण

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.