Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर और एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन
    Chhattisgarh

    कलेक्टर और एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन

    News EditorBy News EditorFebruary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 18 फरवरी 2024/ शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने देर शाम आज दूसरी बार सड़क पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शहर के मुख्य मार्ग सहित भारी वाहन चलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सीएसईबी चौक में यातायात को व्यवस्थित बनाने, वाय शेप ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आवश्यक चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। शहर के मुख्य मार्ग नहर पुल सुनालिया मार्ग में लगने वाले जाम और संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थल पर अंडर पास निर्माण पर चर्चा करते हुए इससे होने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने सर्वमंगला तिराहा, सर्वमंगला-बरमपुर मार्ग, कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण कर भारी वाहनों से होने वाले ट्रैफिक जाम और इसमें सुचारू यातायात के विकल्पों पर लम्बी चर्चा की। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग बन्द रहने, कोयला वाले ट्रक के आवागमन तथा आमनागरिको के लिए सुरक्षित आवागमन पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इमलीछापर मार्ग में भारी वाहन चलने से आमनागरिको को परेशानी न हो और जो भी निर्माण कार्य जारी है उसे समय पर पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों को भी सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विकल्प तैयार कर आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम चौक, रिस्दी चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालको मार्ग से रिसदी चौक में भारी वाहनों के दबाव को कम करने और सड़क पर पार्किंग न हो इसके लिए देबू पावर प्लांट की रिक्त भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था हेतु पहल करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने कहा कि भारी वाहनों के कारण यातायात का दबाव और इसके कारण जाम न लगे, इसका ध्यान रखा जाएं। भारी वाहनों के कारण आमजनों को परेशानी न हो और दुर्घटना की स्थिति न बने इसका भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान से कोयला लेकर निकलने वाले भारी वाहनों का संचालन निर्धारित रूट से ही करने के निर्देश दिए। वहीं भारी वाहनों के शहर के भीतर प्रवेश मार्गो एवं निकासी प्वाइंट का अवलोकन कर यातायात व्यवस्था बेहतर व सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग नहीं होना चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध जल्द ही एक बैठक भी आयोजित की जाएगी,जिसमें जिला प्रशासन के साथ सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों सहित अन्य शामिल होंगे। गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर द्वारा अपने जॉइनिंग के साथ ही 6 जनवरी को सड़क पर निरीक्षण किया गया था। आज पुनः देर शाम से रात्रि तक उन्होंने सड़क पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क चौड़ीकरण, वाय शेप ब्रिज,अंडर पास,स्ट्रीट लाइट,पार्किंग आदि पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026

    हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    October 4, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: खदान में दो ट्रेलर टकराए, एक ड्राइवर की मौत और दूसरा गंभीर

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026

    कटघोरा में सनसनी: पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

    October 4, 2026

    Chhattisgarh News : शव दफनाने से लेकर प्रार्थना सभा तक पर रोक का प्रस्ताव, प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.