Sunday, July 6, 2025

भारतीय नौसेना का सैन्य अभ्यास मिलन-24 आज से:51 देशों के 35 वॉरशिप विशाखापत्तनम पहुंचे; पहली बार INS विक्रांत और विक्रमादित्य साथ नजर आएंगे

भारतीय नौसेना के दोनों एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पहली बार शामिल एक साथ शामिल हो रहे हैंभारतीय नौसेना आज से विशाखापत्तनम में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 की शुरुआत कर रही है। इसमें 51 देशों की नौसेनाएं शामिल हो रही है। जिनके 35 प्रमुख वॉरशिप और 50 एयरक्राफ्ट मिलन-24 में शामिल होने भारत पहुंच चुके हैं।

मिलन-24 का यह 12वां एडीशन है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। नौसेना ने इसे ट्रिपल C (सौहार्द, सामंजस्य, सहयोग) की थीम दी है। मिलन-24 हर दो साल में होने वाला सैन्य युद्धाभ्यास है, जो 1995 में केवल चार देशों के साथ शुरू हुआ था।

मिलन-24 में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, वियतनाम, थाईलैंड के अलावा मालदीव, यूके, मलेशिया, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यांमार, इराक, ब्राजील और यमन भी अपने प्रतिनिधि भेज चुके हैं।

पहले जानिए भारतीय नौसेना किस-किस का प्रदर्शन करेगी…

भारतीय नौसेना INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत के साथ कम से कम 30 जंगी पोत लेकर उतरेगी। युद्धाभ्यास का नाम ‘मल्टी लेटरल नेवल एक्सरसाइज- मिलन-2024’ है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -