मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षिका श्रीमति अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों एवम नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। उक्त निदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर सक्ति पुलिस सतत अभियान चला कर कारवाई कर रही है।आज दिनांक 19/2/24 को सक्ति पुलिस के द्वारा अवेध शराब के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही हेतु नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा टीम रवाना की गई थी । इस अभियान के दौरान सक्ति पुलिस ने 5 लीटर जेरिकेन एवम एक लीटर वाली प्लास्टिक बॉटल में महुआ शराब भरकर बिक्री कर रहा था। आरोपी सूरज निराला के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए, बरामद शराब ईवीएम बिक्री रकम 600 रुपए को जप्त करके आरोपी सूरज निराला पिता स्व मोतुराम निवासी वार्ड क्रमांक 18 स्टेशन पारा सक्ति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर, जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में आई संजय शर्मा, एचसी हरिशंकर, आरक्षक ,दीपक साहू,राघवेंद्र,महासिंह सिदार सेतराम डोरीलाल कटकवार,नामदेव जय नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षिका सक्ती श्रीमती अंकिता शर्मा ने कहा है, की सक्ति क्षेत्र में है कि नशे के अवैध कारोबार करने जुआ, सट््टा खेलने/खेलाने वालों तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कारवाई सतत जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




