Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026

    अब किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे सितंबर-अक्टूबर का चावल, सरकार ने दी बड़ी राहत

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शंभू बॉर्डर से आई राहत भरी खबर, सरकारी ऑफर पर मंथन में जुटे किसान, 5वें राउंड की होगी चर्चा
    Chhattisgarh

    शंभू बॉर्डर से आई राहत भरी खबर, सरकारी ऑफर पर मंथन में जुटे किसान, 5वें राउंड की होगी चर्चा

    News EditorBy News EditorFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर आज दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हुई थी, लेकिन अब राहत भरी खबर आई है। किसानों ने आज से दिल्ली कूच का ऐलान किया है और वे जेसीबी एवं ट्रैक्टरों को लेकर आगे भी बढ़ने की कोशिश में जुटे थे। इस बीच सरकार ने एक बार फिर से वार्ता का प्रस्ताव रख दिया है। इससे शंभू बॉर्डर पर फिर शांति नजर आ रही है। खबर है कि किसान नेताओं की मीटिंग चल रही है, जिसमें मंथन किया जा रहा है कि सरकार के प्रस्ताव पर क्या फैसला लिया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार से मिले वार्ता के ऑफर का स्वागत किया है।

    वार्ता का ऑफर रखते हुए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एमएसपी, पराली समेत सभी मुद्दों पर हम बातचीत के लिए तैयार हैं। एक बार फिर से किसानों के साथ हम बैठने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ता चलती रहनी चाहिए। कई बार कुछ चीजों पर सहमति बनती है और कुछ पर नहीं बनती। अर्जुन मुंडा ने कहा कि अब तक किसानों की ओर से बातचीत को लेकर सूचना नहीं आई है, लेकिन हमारी अपील होगी कि वार्ता के लिए बढ़ें। सरकार यह चाहती है कि इसका समाधान तात्कालिक तौर पर भी और लंबे समय के लिए भी हो जाए।

    फिलहाल किसान आगे नहीं बढ़ रहे हैं और पुलिस ने भी ऐक्शन को रोक दिया है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव के बाद शंभू बॉर्डर के दोनों तरफ स्थिति सामान्य है। पुलिस आंसू गैस के गोले नहीं छोड़ रही है और किसान भी जेसीबी और ट्रैक्टरों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन ही कर रहे हैं। उनकी ओर से बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने की कोशिश नहीं हो रही है। हरियाणा पुलिस की ओर से किसान आंदोलनकारियों को चेतावनी भी दी गई है कि वे शंभू बॉर्डर से जेसीबी और ट्रैक्टरों को हटा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो फिर सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

    इसकी वजह यह है कि किसान आंदोलनकारी जेसीबी और पोकलेन मशीनों के जरिए बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने इन लोगों को चेतावनी दी है। बता दें कि शंभू बॉर्डर हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित है और पंजाब को जोड़ने वाला सबसे प्रमुख मार्ग है। ऐसे में इस बॉर्डर पर किसानों के जुटने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है और लोग चंडीगढ़ होते हुए सफर कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026

    अब किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे सितंबर-अक्टूबर का चावल, सरकार ने दी बड़ी राहत

    October 4, 2026

    CG Rural Bus Service: एक साल में 850 गांव जुड़े, अब 4,368 नए गांवों तक पहुंचेगी बस

    October 4, 2026

    85 पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान समाप्त, एथलेटिक्स-शूटिंग ने बढ़ाई मेडल टैली

    October 4, 2026

    कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ₹1,10,250 PLR से 2.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    * शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026

    अब किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे सितंबर-अक्टूबर का चावल, सरकार ने दी बड़ी राहत

    October 4, 2026

    CG Rural Bus Service: एक साल में 850 गांव जुड़े, अब 4,368 नए गांवों तक पहुंचेगी बस

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.