Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के 30 ठिकानों पर की तलाशी
    Chhattisgarh

    CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के 30 ठिकानों पर की तलाशी

    News EditorBy News EditorFebruary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) किरू जलविद्युत परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से जुड़े 30 स्थानों पर तलाशी ले रही है. CBI जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से जुड़े 30 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है.  CBI का तलाशी अभियान मलिक के खिलाफ किरू जलविद्युत परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में है.

    CBI अधिकारियों ने कहा कि सुबह से चलाए जा रहे इस सर्च ऑपरेशन में लगभग 100 अधिकारियों को कई शहरों में 30 स्थानों पर छापेमारी के लिए लगाया गया है. यह मामला किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (एचईपी) के 2,200 करोड़ रुपये के सिविल कार्यों के आवंटन में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है.

    CBI ने परियोजनाओं के लिए ठेके देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में अप्रैल 2022 में मलिक सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बता दें कि सत्यपाल मलिक, जो 23 अगस्त, 2018 और 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे, ने दावा किया था कि उन्हें परियोजना से संबंधित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी.

    CBI की तलाशी को लेकर सत्यपाल मलिक ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर लिखा कि पिछले 3-4 दिनों से मैं बिमार हूं ओर हस्पताल में भर्ती हूं. जिसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं. मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है.
    मैं किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं. मैं किसानों के साथ हूं

    सत्यपाल मलिक ने आगे लिखा कि मैं इन छापों से नहीं डरता; मैं किसानों के साथ खड़ा हूं. ये हरकतें मुझे रोक नहीं पाएंगी. CBI ने चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (पी) लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी और अन्य पूर्व अधिकारियों एम एस बाबू, एम के मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

    दर्ज FIR में कहा गया है कि  सीवीपीपीपीएल (चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (पी) लिमिटेड) की 47वीं बोर्ड बैठक में चल रही टेंडरिंग प्रक्रिया को रद्द करने के बाद रिवर्स नीलामी के साथ ई-टेंडरिंग के माध्यम से फिर से टेंडर करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया. और टेंडर अंततः पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को दे दिया गया.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026

    CG NEWS : वन विभाग की टीम पर हमला, 40 से 50 महिला-पुरुषों पर मारपीट का आरोप

    October 7, 2026

    CG News :: 2022 हेलीकॉप्टर हादसे के बीमा दावे पर बड़ा फैसला, OICL के खिलाफ हुई कार्रवाई

    October 7, 2026

    CG Electricity Bill : बकाया बिजली बिल के निपटारे का बढ़ा मौका, योजना की समय-सीमा बढ़ी

    October 7, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026

    CG NEWS : वन विभाग की टीम पर हमला, 40 से 50 महिला-पुरुषों पर मारपीट का आरोप

    October 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.