मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षिका श्रीमति अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों एवम नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। उक्त निदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह के मार्गदर्शन पर नगरदा पुलिस सतत अभियान चला कर कारवाई कर रही है। दिनांक 22/2/24 को नगरदा पुलिस के द्वारा अवेध शराब के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सुनिता बंजारे के द्वारा टीम रवाना की गई थी । इस अभियान के दौरान नगरदा पुलिस ने प्लास्टिक के पारदर्शी झिल्ली में लगभग 9 लीटर महुआ शराब भरकर बिक्री कर रहे कुदरीटार के भुवनेश्वर कंवर को पकड़कर शराब बेचते पाने पर आरोपी भुवनेश्वर कंवर के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए, बरामद शराब को जप्त करके आरोपी भुवनेश्वर कंवर पिता सुख सिंह उम्र 27 साल सा कुदरीटार थाना नगरदा जिला सक्ति* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक क्र 305 शिव शर्मा,आरक्षक क्र 165 सतीश यादव और आरक्षक क्र 161 तेज प्रकाश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षिका सक्ती श्रीमती अंकिता शर्मा ने कहा है, की सक्ति क्षेत्र में है कि नशे के अवैध कारोबार करने जुआ, सट््टा खेलने/खेलाने वालों तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कारवाई सतत जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




