Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » “जो खुद ‘होश’ में नहीं, वे युवाओं को ‘नशेड़ी’ कह रहे” : राहुल गांधी के बयान पर PM मोदी का पलटवार
    Chhattisgarh

    “जो खुद ‘होश’ में नहीं, वे युवाओं को ‘नशेड़ी’ कह रहे” : राहुल गांधी के बयान पर PM मोदी का पलटवार

    News EditorBy News EditorFebruary 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वाराणसी (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद ‘होश’ में नहीं हैं, वे युवाओं को ‘नशेड़ी’ कह रहे हैं. पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के करखियाव अमूल प्लांट परिसर में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद जनसभा में राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम ने कहा, ”कांग्रेस के शाही परिवार के युवराज का कहना है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे, युवराज काशी की धरती पर आकर कह रहे हैं कि काशी के नौजवान, उत्तर प्रदेश के नौजवान नशेड़ी हैं, ये कैसी भाषा है भाई.”

    राहुल गांधी ने हाल में ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ के दौरान वाराणसी में कहा था कि उन्होंने कुछ युवाओं को नशे में धुत्त होकर सड़कों पर लेटे हुए और रात में नाचते हुए देखा था, उत्तर प्रदेश का भविष्य (युवा) नशे में है.

    पीएम मोदी ने दावा किया, “उत्तर प्रदेश सभी 80 लोकसभा सीटें राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नाम करने वाला है.”

    चेतावनी भरे लहजे में मोदी ने कहा, ”अरे घोर परिवारवादियों, काशी का नौजवान तो उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में जुटा है, अपना समृद्ध भविष्य लिखने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है. ‘इंडी’ गठबंधन द्वारा उत्तर प्रदेश के नौजवानों का अपमान कोई नहीं भूलेगा.” वह ‘इंडी’ गठबंधन से विपक्षी दलों के गठजोड़ ‘इंडिया’ का हवाला दे रहे थे.

    मोदी ने कहा, ”घोर परिवारवादियों की यही असलियत होती है. हमेशा परिवारवादी युवा शक्ति से डरते हैं. युवा प्रतिभाओं से डरते हैं. उनको लगता है कि सामान्‍य युवा को अवसर मिला तो वो हर जगह चुनौती देगा. इनको वही लोग पसंद आते हैं जो उनकी दिन रात जय-जयकार करते रहें.”

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर हमला करते हुए कहा, ”मैं नहीं जानता था कि कांग्रेस को प्रभु श्रीराम से इतनी नफरत है. ये अपने परिवार और वोट बैंक से बाहर देख ही नहीं सकते, सोच ही नहीं सकते, तभी तो हर चुनाव के दौरान साथ आते हैं और जब परिणाम नील बटा सन्‍नाटा आता है तो एक दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं.”

    उन्‍होंने कहा कि ये लोग (इंडिया गठबंधन वाले) नहीं जानते कि यह बनारस है, यहां ‘इंडिया’ गठबंधन का पैंतरा नहीं चलेगा. विपक्षी दलों के गठबंधन पर मोदी ने कहा, ”बनारस ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को पता है कि माल वही है पैकिंग नई है.”

    उन्‍होंने दावा किया कि विपक्षी दलों को इस बार ज़मानत बचाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा, क्योंकि “पूरे देश का मूड है-अबकी बार मोदी की गारंटी है, हर लाभार्थी को शत प्रतिशत लाभ… उत्तर प्रदेश ने भी सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय लिया है. यानि उत्तर प्रदेश शत प्रतिशत सीटें राजग गठबंधन के नाम करने वाला है.”

    प्रधानमंत्री ने कहा, “मोदी ने गारंटी दी है कि जिस पूर्वी भारत को उप‍ेक्षित रखा गया, उसको विकसित भारत की प्रगति का ‘इंजन’ बनाऊंगा.”

    हर हर महादेव के नारों से अपनी बात शुरू करते हुए मोदी ने भोजपुरी में कहा, ”काशी के धरती पर आज एक बार फिर आप लोगन के बीच आवे क मौका मिलल ह, जब तक बनारस नांहि आईलां, तब तक हमार मन नांहि मानेला. 10 साल पहिले आप लोग हमके बनारस क सांसद बनइला, 10 साल में बनारस हमके बनारसी बना देले ह.” (यानी मुझे आज एक बार फिर काशी की धरती पर आपके बीच आने का अवसर मिला है. जब तक मैं बनारस न आऊं, मेरा मन नहीं लगता. 10 साल पहले आपने मुझे बनारस का सांसद बनाया, 10 साल में बनारस ने मुझे बनारसी बना दिया.)”

    प्रधानमंत्री ने 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्‍यास की चर्चा करते हुए कहा, ”ये परियोजना काशी के साथ-साथ पूर्वी भारत के विकास को गति देंगी.” परियोजनाओं को गिनाते हुए मोदी ने कहा कि इससे बनारस समेत पूरे पूर्वांचल के लिए नौकरी के बहुत अवसर बनेंगे.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026

    18 अगस्त से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है शिशु संरक्षण माह

    August 18, 2026

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.