कोरबा : सर्वमंगला-कुसमुण्डा मार्ग पर शनिवार शाम बाइक सवार दो युवक बरमपुर के आगे उड़िया बस्ती के पास निर्माणाधीन नहर पुल से नीचे गिर गए। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने मिलकर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि दोनों युवक स्थानीय है, जो बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। नहर पुल से गुजरते समय बाइक बेकाबू होने से हादसा हो गया। इत्तेफाक यह रहा कि नहर का गेट बंद होने से पानी कम था और वे पत्थरों पर नहीं गिरे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




