बिलासपुर। सिरगिट्टी थाने में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। 15 दिन पहले उसका पति से विवाद हुआ था। जिसके चलते वो मुंबई चली गई थी। रविवार की सुबह महिला लौटकर घर जाने के बजाए सीधे थाने पहुंची और आत्मघाती कदम उठा लिया। दरअसल, कोटा निवासी चंदा सिंह (28 वर्ष) रोजी-मजदूरी करती थी। करीब 6 साल पहले उसने गणेश नगर निवासी शंकर साकेत से लव मैरिज की थी। उनका एक 6 वर्षीय बेटा भी है। लेकिन पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिस कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। Also Read – हत्याकांड से लोगों में आक्रोश, यहां दुकानों के साथ-साथ स्कूल और बैंक भी बंद टीआई नवीन देवांगन ने बताया कि पति के साथ झगड़ा होने पर महिला बाहर से ही जहर पीकर आई थी। पुलिस को उसने इसकी जानकारी नहीं दी थी। वह थाना परिसर में बैठी थी। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की, तब उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत करने की बात कही। कुछ देर बाद उसका पति थाने आ गया। उसने पुलिस को अपनी पत्नी के जहर पीने की जानकारी दी, तब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की थी और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना किया। Tagsथाने में महिला की मौतबिलासपुरबिलासपुर क्राइमबिलासपुर क्राइम न्यूज़बिलासपुर से जुड़ी खबरबिलासपुर आज की खबरWoman dies in police stationBilaspurBilaspur CrimeBilaspur Crime NewsBilaspur related newsBilaspur today’s news Nilmani Pal Nilmani Pa
टीआई नवीन देवांगन ने बताया कि पति के साथ झगड़ा होने पर महिला बाहर से ही जहर पीकर आई थी। पुलिस को उसने इसकी जानकारी नहीं दी थी। वह थाना परिसर में बैठी थी। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की, तब उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत करने की बात कही। कुछ देर बाद उसका पति थाने आ गया। उसने पुलिस को अपनी पत्नी के जहर पीने की जानकारी दी, तब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की थी और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना किया।




