Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पीएम ने साबरमती आश्रम में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया:कहा- 5 एकड़ में सिमट गया था साबरमती आश्रम, हमने 55 एकड़ जमीन मुक्त करवाई
    Chhattisgarh

    पीएम ने साबरमती आश्रम में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया:कहा- 5 एकड़ में सिमट गया था साबरमती आश्रम, हमने 55 एकड़ जमीन मुक्त करवाई

    News EditorBy News EditorMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुजरात के अहमदाबाद में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते पीएम मोदी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। वे सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे साबरमती डी केबिन के पास रेलवे के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने 85,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया।

    5 एकड़ में सिमट गया था साबरमती आश्रम
    इसके बाद पीएम साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने साबरमती में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम ने अपने संबोधन में कहा- साबरमती आश्रम 120 एकड़ में फैला था, जो धीरे-धीरे अतिक्रमण के चलते 5 एकड़ जमीन में सिमट गया था। एक समय यहां छोटे-बड़े 63 घर बन गए थे। हमने यहां की 55 एकड़ जमीन मुक्त करवाई।

    पहले की सरकारो ने यहां की विरासत को बचाने की कोशिश ही नहीं की। इसका कारण उनकी तुष्टीकरण की नीति थी। इसी के चलते हमारे देश की महान धरोहर ऐसे ही तबाह होती चली गई। अतिक्रमण और अस्वच्छता-अव्यवस्ता इन सभी ने हमारी विरासत को घेर लिया था।

    50 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे
    मैं काशी का उदाहरण देता हूं। वहीं, 10 साल पहले क्या हालत थी, यह सभी जानते हैं। आज की हालत आप देख सकते हैं। आज वहां अनेक प्रकार की सुविधाएं खड़ी हो गई हैं। दो साल में 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु काशी आए हैं। इसी तरह अयोध्या में हमने 200 एकड़ जमीन को मुक्त कराया। आज वहां कई सुविधाएं खड़ी कर दी गई हैं। इसी के चलते पिछले 50 दिनों में ही 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।

    गुजरात ने कई धरोहरों को संरक्षित किया है
    गुजरात ने कई धरोहरों को संरक्षित किया है। मैंने आजादी से जुड़े स्थानों के विकास के लिए अभियान शुरू किया था। दिल्ली राजपथ ने अपना यह कर्तव्य भी निभाया है। एकतानगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण हो चुका है। अब साबरमती आश्रम का विकास किया जा रहा है।

    10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
    प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी – सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो- दिल्ली (निज़ामुद्दीन) रूट पर चलेंगीं।

    इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा काया कल्प होते देखेंगे कि आपने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.